मारपीट के 3 प्रकरण दर्ज
मारपीट के 3 अलग अलग प्रकरण रावतभाटा थाने में दर्ज हुए है। जिसमें देवीसिंह रावत निवासी तेंदुआ बस्ती ने बल्लू, गिरिराज मेघवाल, नंदराम के खिलाफ मारपीट का आराेप लगाया। जिस पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट का केस दर्ज किया।
वहीं दुर्गालाल भील निवासी बक्षपुरा ने पप्पूलाल, दुर्गाशंकर गुर्जर के खिलाफ मारपीट और एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज कराया है। वहीं दुर्गाशंकर निवासी झरझनी ने क्रोस मामला बद्रीलाल, सतीश, प्रकाश, दुर्गालाल भील के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है।