- Hindi News
- National
- Chechat News Rajasthan News 3 Dumpers Including 110 Tons Of Gravel Seized 3 Arrested
110 टन बजरी सहित 3 डंपर जब्त, 3 गिरफ्तार
झालावाड़. पुलिस और प्रशासन ने नदियों से अवैध बजरी निकालने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत शनिवार रात को कार्रवाई करते हुए 110 टन बजरी सहित 3 डंपर जब्त किए गए। इसमें 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एसडीएम मनीषा तिवारी, विजय शंकर शर्मा, जिला परिवहन अधिकारी समीर जैन, जिला स्पेशल टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह, सहित कोतवाली, झालरापाटन और सदर थाने की संयुक्त स्पेशल टीम गठित की गई। इसके बाद शनिवार रात को आहू नदी भिलवाड़ी से बजरी का अवैध खनन करते डंपरों की धरपकड़ शुरू हुई।