पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खामियां मिलने पर किया 3 ई-मित्र केंद्रों पर जुर्माना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इटावा| नगर सहित क्षेत्र में ई-मित्र केंद्रों का बुधवार को अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। जहां केंद्रों पर प्रशासन ने अनियमितता पाए जाने के बाद 7 ई-मित्र केंद्रों पर कार्रवाई की है। इनमें से तीन पर जुर्माना किया गया।

उपखंड अधिकारी रामावतार बरनाला के निर्देश पर क्षेत्र के ई-मित्र केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान ई मित्र केंद्रों पर सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप में बैनर, ई-मित्र सेवा शुल्क दर सूची आदि की खामियां पाई गई। जिनको 15 दिन के लिए अस्थाई रूप से निलंबित किया गया है। साथ ही 3 मित्र केंद्रों पर एक एक-एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। प्रोग्रामर कौशल किशोर शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कमल किशोर, लोकेश, रईस मोहम्मद, मधुसूदन के ई-मित्र केंद्रों पर अनियमितता पाए जाने के बाद इनके लाइसेंस 15 दिवस के लिए निष्क्रिय किए गए हैं। साथ ही मोहनलाल, सरफुद्दीन व अशोक कुमार के ई-मित्र केंद्र पर अनियमितता पाए जाने पर एक-एक हजार का जुर्माना लगाया गया है।

वहीं भविष्य में सरकारी प्रारूप के तहत ई-मित्र केंद्र संचालित करने के लिए पाबंद किया गया है। कार्रवाई के दौरान प्रोग्रामर कौशल शर्मा, सूचना सहायक अनुपम सोरल, सहायक प्रोग्रामर राकेश मीणा साथ रहे।
खबरें और भी हैं...