पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rawatbhata News Rajasthan News 32nd Urs Starts In Bhainsrodgarh From Today Preparations Complete

भैंसरोडगढ़ में 32वें उर्स का आगाज आज से, तैयारी पूरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भैंसरोडगढ़। पीर बाग़ भैंसरोड़गढ़ में शाह सागरूल गुमनामी प्रतापगढ़ी रहमतुल्लाह अलेह के 32वें उर्स का झंडा गुरुवार दोपहर 2 बजे बाद फहराने के साथ ही उर्स शुरू होगा। एडवोकेट हाजी अजीज हुसैन ने बताया कि कार्यक्रम में रतलाम, जावरा, मंदसौर, प्रतापगढ़, उदयपुर, राजसमंद, कोटा, चित्तौडगढ़, बेगूं आदि से जायरीन पीरबाग पहुंचना शुरू हो गए। मुर्शीद तस्लीमुल सागर ने बताया कि उर्स का झंडा गुरुवार को दोपहर 2 बजे जूलूस के साथ हुसैनी मौहल्ला भैंसरोड़गढ़ से रवाना होगा। जो विभिन्न मार्गो से होकर पीर बाग़ पहुंचेगा। परचम लहराने के साथ ही 32वां उर्स शुरू होगा।

सुबह 9 बजे नातियां मुशायरा होगा। जिसमें शायर इकबाल परवाजी उज्जैन, डॉ.फरीद नक्शबंदी कोटा, ऐजाज अकमल बांसवाड़ा, रसीद सागर रावतभाटा कलाम पेश करेंगे। संचालन मौहम्मद हनीफ करेंगे। शुक्रवार सुबह दोपहर 2 बजे कुरान ख्वानी के बाद बाद चादर का जूलूस फय्याज मंजिल भैंसरोड़गढ़ से पीर बाग पहुंचेगा। शाम को महफिल ए शमां में कव्वाली कार्यक्रम होगा। जिसमें अहमद कबीर जावरा, वफाती पार्टी नीमच, रफीक सुहेल पार्टी चित्तौड़गढ़, अनवर पार्टी बेगूं, गोपाल सागर पिया पार्टी भीलवाड़ा कव्वाली पेश करेगें। शनिवार को सुबह कव्वाल रंग पढ़ेंगे। कुल की फातिहा होगी। उसके बाद लंगर तकसीम होगा। इसके बाद उर्स का समापन होगा।
खबरें और भी हैं...