- Hindi News
- National
- Kotputali News Rajasthan News 4667 In 10th And 4367 In 8th Class Gave Board Examination
10वीं में 4667 व 8वीं में 4367 परीक्षार्थियों ने दी बोर्ड की परीक्षा
ब्लॉक में गुरुवार से 22 परीक्षा केन्द्रों पर 10वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई। सीबीईओ सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि 10वीं बोर्ड परीक्षा में 4730 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से अंग्रेजी विषय के पेपर मे 4667 विद्यार्थी उपस्थित हुए। 83 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। 8वीं बोर्ड परीक्षा में 4401 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 4367 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आरपी राजेन्द्र प्रसाद सैनी ने बताया कि 8वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 2 संग्रहण केन्द्र बनाए गए जिनमें राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय के अधीन 2888 विद्यार्थी पंजीकृत थे। नारेहड़ा संग्रहण केन्द्र के अधीन 1513 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 10वीं बोर्ड परीक्षा में कोटपूतली के सरदार स्कूल व बनेटी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सर्वाधिक 12-12 अनुपस्थित रहे। चिमनपुरा व बखराना स्कूल में एक भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा।
सरल पेपर आने से परीक्षार्थी के चेहरों पर झलकी खुशी
बांसखो| राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर गुरुवार को कक्षा 10वीं व 8वीं बोर्ड की परीक्षा प्रारम्भ हुई। बोर्ड परीक्षा के नाम से बच्चों में थोड़ा प्रेशर था, लेकिन परीक्षा शुरू होने के पहले दिन ही विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पहले दिन बोर्ड परीक्षा खत्म हुई तो केंद्र से बाहर आते समय परीक्षार्थियों के चेहरे की खुशी साफ दिखा रही थी। उनकी पहले दिन की परीक्षा अच्छी हुई है। परीक्षार्थी तनु शर्मा, तनीषा महावर, नेहा शर्मा ने बताया की सुबह जरूर थोड़ी घबराहट थी, लेकिन जब पेपर देखा तो ऐसा कुछ नहीं रहा। आसानी से प्रश्नपत्र हल किए। प्रश्न पत्र पढ़ाई के मुताबिक आने से अच्छे अंक आएंगे। केंद्राधीक्षक रामावतार मीना ने बताया कि केंद्र पर 10वीं में 364 एवं 8वीं में 307 बच्चों की बैठने की व्यवस्था थी। इसमें 10वीं में छह बच्चे अनुपस्थित रहे।
धौला बोर्ड परीक्षा केंद्र पर 336 छात्रों ने दी 10वीं की परीक्षा
धौला| संत शिरोमणि नारायण दास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दसवीं बोर्ड परीक्षा में माध्यमिक स्तर के 325 परीक्षार्थी तथा प्रवेशिका स्तर के 11 छात्रों ने परीक्षा दी। प्रधानाचार्य व परीक्षा केंद्र अधीक्षक अर्जुन लाल मीणा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा केंद्र में माध्यमिक परीक्षा में पंजीकृत 331 में से 325 छात्रों व प्रवेशिका स्तर में पंजीकृत 11 छात्र छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा दी। इसी प्रकार ताला राउमावि में आठवीं बोर्ड की परीक्षा का शुभारंभ हुई। प्रधानाचार्य सुषमा शर्मा के निर्देशन में सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय के 145 छात्रों ने परीक्षा दी।
विराटनगर में 97 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
विराटनगर| परीक्षा के पहले दिन विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय का पेपर दिया। सीबीईओ रामसिंह मीणा व आरपी पवन चौधरी ने बताया कि दसवीं बोर्ड
परीक्षा के लिए ब्लॉक में 20 परीक्षा केंद्र बनाये गए। इन परीक्षा केंद्रों पर 4315 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4218 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 97 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित परीक्षार्थियों ने 71 छात्र एवं 26 छात्राएं शामिल है।
कोटपूतली| 10 वीं बोर्ड की परीक्षा देकर स्कूल से निकलती छात्राएं।