- Hindi News
- National
- Kotputali News Rajasthan News 49th National Road Safety Week Concludes At Grasim Industries Winner Awarded
ग्रासिम इंडस्ट्रीज में 49 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन, विजेता पुरस्कृत
ग्रासिम इंडस्ट्रीज में गुरुवार को 49 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन हुआ। मुख्य अतिथि यूनिट हैड सुनील कुमार तिवारी थे। विशिष्ट अतिथि मनोहर लाहोटी, नवनीत जेटली, चंद्रपाल सिंह चौहान, चंद्रशेखर पांडे थे। अतिथियों ने कार्मिकों व वाहन चालकों को राष्ट्रीय सुरक्षा की हिदायत देते हुए कहा कि आज हर क्षेत्र में तकनीकी चेंज हो रही है। हम सभी को इन नई नई तकनीकियों का उपयोग सुरक्षा के क्षेत्र में करना चाहिए ताकि हम सुरक्षित रह सके। अतिथियों ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा एक दिवस के लिए नहीं है अपितु निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। हम सभी को राष्ट्रीय सुरक्षा की पालना कर्मठता के साथ करनी चाहिए। सुरक्षा विभाग के अधिकारी अमिय द्विवेदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा की शपथ दिलाई। अतिथियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों में विजेताओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। विद्युत खनन, मैकेनिकल, विभाग के कार्मिकों ने सुरक्षा विषय पर एक नाटक का मंचन किया। संचालन नीरज पुंडीर ने किया। प्रमुख सुरक्षा अधिकारी कर्नल विक्रम टी चौहान ने आभार व्यक्त किया। आरके दीक्षित, प्रबीर चटोपाध्याय, नरेन्द्र कुमार चौहार,शिव पाठक, रामनिवास, ट्रस्ट के सीएसआर संजीव कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
काेटपूतली| ग्रासिम इंडस्ट्रीज परिसर में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह में हुई प्रतियोगिताओं में विजेताओं के साथ अतिथि।