पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लूट का षड्यंत्र रचने वाले 6 आरोपितों को भेजा जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फुलेरा|ग्राम काचरोदा की आस्टी की ढाणी में मंगलवार को एक व्यवसायी को लूटने की योजना बनाने वाले गिरफ्तार छह आरोपियों को पुलिस रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस द्वारा शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायाधीश ने सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया। थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर सुनसान जगह पर बैठ कर व्यवसायी रामेश्वर कुमावत को लूटने की योजना बना रहे हथियारों से लैस बदमाश गणपतलाल पुत्र जगदीश प्रसाद कुमावत निवासी पचार रोड रेनवाल, कानसिंह पुत्र स्व. किशोर सिंह चारण निवासी बूच्यासी जिला सीकर, प्रकाश पुत्र मूंगा दास ब्राह्मण निवासी पचार जिला सीकर, मुकेश कुमावत पुत्र फूल चन्द निवासी किशनगढ़ रेनवाल, अनिल ताखर पुत्र मालीराम जाट निवासी रेनवाल, गिरधारी जाट पुत्र छीतरमल निवासी देवली देवला जिला नागौर को गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा रिमांड अवधि पूर्ण होने के बाद सांभर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी 6 आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
खबरें और भी हैं...