6 युवाओं ने महिला दिवस पर किया रक्तदान
भाजपा नेता मुकेश गोयल की पहल पर चल रहे रक्तमणि अभियान में रविवार को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर राजकीय बीडीएम अस्पताल में छह युवाओं ने रक्तदान किया। रजत अग्रवाल, राहुल मिश्रा शाहपुरा, रूपसिंह शेखावत कोटपूतली, सोनू धानका रोहित धानका, धर्मेंद्र कुमार धानका निवासी बास दयाल धानको की ढाणी बानसूर ने रक्तदान किया।
कोटपूतली|बीडीएम अस्पताल में रक्तदान करते हुए।