पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • R.mandi News Rajasthan News 60 Road Accidents In 6 Months 12 Deaths Yet Officials Not Responsible

6 महीने में 60 सड़क हादसे, 12 लोगों की मौतें, फिर भी नहीं चेते जिम्मेदार अधिकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यूं तो सड़कों पर स्पीडब्रेकर वाहनों की गति को नियंत्रित कर हादसों को रोकने के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन अमझार पुलिया से सुकेत कस्बे तक बनाए गए 19 स्पीड ब्रेकर हादसों को दावत दे रहे हैं। साथ ही सवारी वाहनों में यात्रियों की जान तक जोखिम में है। ज्यादा सवारियां बैठाने के चक्कर में चालक वाहन के पीछे लटकाकर यात्रियों को ले जा रहे हैं। वहीं, इस काम को रोकने के लिए जिम्मेदार पुलिस केवल चालान बनाने में व्यस्त है। बीते 6 माह में रामगंजमंडी उपखंड में 60 से ज्यादा सड़क हादसे हुए हैं। इनमें 12 लोगों की अकाल मौत हो चुकी है। इसके बाद भी जिम्मेदार सबक नहीं ले रहे हैं।

भास्कर रिपोर्टर ने शुक्रवार को सुकेत से रामगंजमंडी तक का सफर तय किया तो पाया कि सड़कों की हालत खराब है। कहीं गड्ढों की भरमार है तो कहीं ब्रेकर ही हादसों का कारण बन रहे हैं। पुलिसकर्मियों के सामने ही तेज गति से वाहन गुजरते रहे, लेकिन देखने के बाद भी जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। यह पहली बार नहीं हो रहा है, शायद रोजाना ऐसे ही दृश्य सामने दिखते होंगे।

अमझार पुलिया पर होनी चाहिए बड़ी रेलिंग

कुछ दिनों पहले ही लाखेरी मेज नदी पुलिया पर रेलिंग नहीं होने के कारण बड़ा हादसा हुआ था। इसमें 24 लोगों की अकाल मौत हो गई थी। ऐसे ही हादसे को अमझार पुलिया भी आमंत्रण दे रही है। यहां सालों से पुलिया पर बड़ी रेलिंग लगवाने की मांग की जा रही है, लेकिन इस पर आज तक अमल नहीं हो पाया।

नेशनल हाईवे पर बनाए गए ब्रेकर पुलिस ने नहीं बनवाए हैं। वे लोगों की मांग पर दूसरे विभाग ने बनवाए हैं। अगर इनसे हादसे हो रहे हैं तो हम ये बात अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। हां, अगर वाहनों में ओवरलोड सवारियां जा रही हैं तो गलत बात है। उस पर शुक्रवार से ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।
-भारत सिंह, एसएचओ

यहां जरूरत है स्पीड ब्रेकर की, ऐसे करते हंै सफर

हिरियाखेड़ी गाव से रामगंजमंडी जाने के लिए नेशनल हाईवे से भारी वाहन गुजरते हैं। यहां ब्रेकर नहीं होने के कारण तेज गति से आ रहे वाहनों से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। वहीं डिंगसी गांव में भी एक ब्रेकर नहीं है। स्थानीय बाशिंदों ने जिम्मेदार अधिकारियों से गुहार लगाई है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।

अमझार पुलिया से सुकेत तक 19 स्पीड ब्रेकर, पर दिखते नहीं

अमझार पुलिया से लेकर सुकेत तक बने 19 स्पीड ब्रेकर जिन पर सफेद पट्टी का निशान तक नही है ऐसे अंधे स्पीड ब्रेकर बनाकर अधिकारी लोगो को मौत के मुंह में भेज रहे है। कई बार लोग इनकी शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन आज तक इन लोगों के कान पर जूं तक नही रेंगी। पहला ब्रेकर अमझार पुलिया के पास है। उसके बाद सहरावदा गांव में 3 स्पीड ब्रेकर अधूरे हैं। ढाबादेह में भी ब्रेकर हादसों को न्यौता दे रहे हैं। 3 अंतरलिया गांव में, 2 ब्रेकर खीमच, 2 पामाखेड़ी, 5 सुकेत में बनाए गए। इन सभी ब्रेकरों के हालात ऐसे हैं कि दूर से वाहन चालकों को ये दिखते तक नहीं हैं। इन पर सफेद पट्टी होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। इसी कारण हादसे हो रहे हैं।

ब्रेकर पर सफेद लाइन नहीं दिखती

रामगंजमंडी. अमझार नदी की पुलिया पर बड़ी रेलिंग होनी चाहिए, लेकिन लंबे समय से मांग करने के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

यह भी बड़ी लापरवाही...नदी पर बड़ी रेलिंग नहीं, गिर सकते हैं वाहन

रामगंजमंडी. हाईवे पर इस तरह के ब्रेकर हैं, इन पर सफेद लाइन तक नहीं हैं।
खबरें और भी हैं...