पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

7 दिवसीय विभीषण मेला शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैथून. होली फूलडोल पर्व पर कस्बे में सात दिवसीय विभीषण मेला सोमवार से विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरु हुअा। मंगलवार शाम विभीषण धर्मशाला से शोभायात्रा बैंडबाजों, घुड़सवारों के साथ प्रारंभ हुअा। इसमें राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती की आकर्षक झांकियां सजाई गई। कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य किए। विभिन्न समाजों के देवविमान शामिल थे। जिनमें राज मंदिर बडे चारभुजाजी, ब्रह्मभट्ट, मालव धाकड, स्वर्णकार समाज तथा राठौर समाज के देवविमान मुख्य रुप से शामिल थे। आतिशबाजी करते हुए शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से गुजर कर देर शाम हिरण्यकश्यप पुतला दहन स्थल पर पहुंची। शोभायात्रा का नगर में विभिन्न संगठनों व समाजों ने कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

शाेभायात्रा के बाद हिरण्यकश्यप के 50 फीट के पुतले का दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेश बिरला, साध्वी हेमा सरस्वती, रामगंजमंडी के विधायक मदन दिलावर, प्रभाकर महाराज कबीर आश्रम कोटा थे। यहां आतिशबाजी के बाद गुरु पंडित दीनदयाल शर्मा ने हिरण्यकश्यप के पुतले की विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। बाद में 50 फीट ऊंचे हिरण्यकश्यप के पुतले का दहन किया गया। इसके बाद सभी देव विमानों को विभीषण कुंड पर ले जाया गया। वहां पर कथा के समापन के बाद विभीषण का राज्याभिषेक किया गया। विभीषण मेले में बुधवार से रासलीला शुरू की गई। जो 15 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से और 11 से 13 मार्च रात 9 बजे से वृंदावन की मंडली द्वारा रासलीला की जाएगी। 14 मार्च रात्रि को 9 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें नृत्यांगना मोनिका चौधरी, लाफ्टर वाहेगुरु भाटिया तथा सिंगर डिम्पल सहित कई कलाकार प्रस्तुति देंगे। मेले के समापन पर 15 मार्च को होगा।
खबरें और भी हैं...