- Hindi News
- National
- Rawatbhata News Rajasthan News 8th 10th Board Exam Started The Whole Arrangement To Stop Copying Children Smiled Giving Paper
8वीं, 10वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, नकल रोकने के पूरे बंदोबस्त, पेपर देकर बच्चे मुस्कुराए
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 8वीं, 10वीं की परीक्षा गुरुवार से प्रारंभ हुई। 10वीं में 34 स्टूडेंट्स अनुपस्थित रहे।
10वीं बोर्ड की परीक्षा सुबह 8.30 बजे एवं 8वीं बोर्ड की परीक्षा दोपहर में हुई। 10वीं का पेपर देकर निकले स्टूडेंट्स ने कहा कि बेहतर पेपर हुआ है। सीनियर सेकंडरी ब्वायज में 272 में से 266, गर्ल्स स्कूल रावतभाटा में 229 में से 225, रावतभाटा बाजार स्कूल में 118 में से 117, बोराव में 194 में से 192, भैंसरोडगढ़ में 114 में से 111, मंडेसरा में 82 में से 78, एकलिंगपुरा में 258 में से 253, जावदा में 178 में से 169 स्टूडेंट्स ने परीक्षा में भाग लिया।
सातलखेड़ी में भी उत्साह
सातलखेड़ी. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पीपाखेड़ी की आठवीं की परीक्षा सातलखेड़ी के उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई। विद्यार्थी आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे। जहां पर मौजूद परीक्षा प्रभारियों द्वारा प्रवेश पत्र जांच कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया। वहीं, सातलखेड़ी कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकंडरी और आठवीं बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से प्रारंभ हुई। प्रथम पारी में सैकंडरी की परीक्षा हुई। जो प्रात साढ़े आठ बजे से बारह बजे तक रही। द्वितीय पारी में आठवीं बोर्ड की परीक्षा हुई, जो दो से शाम साढ़े चार बजे तक हुई।
रामगंजमंडी. 10वीं बोर्ड परीक्षा देकर बाहर आई बेटियों के चेहरों पर मुस्कान दिखी।
रामगंजमंडी. परीक्षा देकर बच्चे लौटे तो उनके चेहरे पर मुस्कान दिखी।
सातलखेड़ी. परिचय पत्र चेक करने के बाद ही बच्चों को प्रवेश मिला।
रावतभाटा। 10वीं बोर्ड की परीक्षा देते स्टूडेंट्स।
चेचट. परीक्षा के पहले दिन अच्छा पेपर होने से बच्चों के चेहरे खिल गए।