- Hindi News
- National
- R.mandi News Rajasthan News 9 Couples Got Married At The Sarva Dharma Vivah Sammelan In Khairabad
खैराबाद में सर्व धर्म विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह करवाया
शाह विकास सेवा समिति की ओर से खैराबाद बाईपास रोड़ पर स्थित फार्म हाऊस पर गुरुवार को सर्व धर्म विवाह सम्मेलन
समाजसेवी सागर महाराज के सानिध्य में हुआ। समिति के अध्यक्ष रफीक शाह ने बताया कि इस सम्मेलन में मंदसौर, प्रतापगढ़, झालावाड़, रामगंजमंडी, सातलखेड़ी से 9 जोड़ों का विवाह करवाया गया। जिसमें 7 हिंदू और 2 मुस्लिम समाज के थे। समिति के अध्यक्ष रफीक शाह ने बताया कि संस्था द्वारा राजस्थान में अभी तक 9 ऐसे विवाह सम्मेलन कराए जा चुके हैं। पीरू मंसूरी, हेमेंद्र शर्मा, दिनेश वैष्णव, हबीब मंसूरी, रामपाल, छोटू व विष्णु लाल का सहयोग रहा।