- Hindi News
- National
- Rawatbhata News Rajasthan News A 3 Day Wedding Conference Will Be Held In Tilswan Mahadev From May 3
तिलस्वां महादेव में दाे दिवसीय विवाह सम्मेलन 3 मई से होगा
प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तिलस्वां महादेव में 3, 4 मई को सेन समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। रावतभाटा के मांगीलाल सेन ने बताया कि सम्मेलन को लेकर तिलस्वां महादेव धर्मशाला में एक आवश्यक बैठक हुई। जिसमें सम्मेलन के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें संरक्षक श्रीलाल सेन डिकेन, बाबूलाल सेन बुधपुरा, मांगीलाल सेन रावतभाटा, बंशीलाल सेन देवपुरा, गोपाल सेन गेणोली, भंवरलाल सेन कल्याणपुरा, लादूलाल सेन कदवासा, अध्यक्ष ओमप्रकाश सेन बिजोलिया, उपाध्यक्ष राजकुमार सेन, मदनलाल धांगणमऊ, नाथूलाल रामपुरिया, कचरूमल फुसरिया, घीसालाल सेन कास्यां, सचिव सत्यनारायण बिजोलिया, हरदेव सिंगोली,चांदमल छोटी बिजोलिया, महामंत्री सुरेशकुमार बेगूं, संगठनमंत्री भवानी लाल सेन थडोदा, श्यामलाल चौहान मेघपुरा, राजकुमार प्रतापपुरा, ओमप्रकाश राठौर डिकेन, भैरूलाल सिंगोली, मोहनलाल देवरिया, दीनबंधु ठुकराई, मांगीलाल आंवलहेड़ा को सर्वानुमति से नियुक्त किए गए। समिति के सभी पदाधिकारियों ने तिलस्वा महादेव में आयोजित होने वाले सेन समाज निशुल्क विवाह सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में समाज जनों ने सहयोग की घोषणा की।
बैठक के दौरान मुख्य रूप से धर्मशाला अध्यक्ष रमेश सेन, प्रियलाल सेन, ऊपरमाल अध्यक्ष राधेश्याम सेन, समाज प्रवक्ता प्रहलादकुमार धारीवाल कल्याणपुरा, ओमप्रकाश राठौड़ डिकेन, मदनलाल सेन कल्याणपुरा, चांदमल सेन, श्याम सेन छाेटी बिजोलिया, भवानी लाल सेन थडोदा, कल्याणमल धारीवाल कल्याणपुरा, मूलचंद धारीवाल कल्याणपुरा सहित अनेक वरिष्ठ समाज जन मौजूद थे।
बैठक में तिलस्वां निवासी स्व.रामचंद्र की स्मृति में उनके सुपुत्र छीतरलाल, रमेशचंद, जगदीश चंद सेन, गोपाललाल सेन, कन्हैयालाल सेन, सरपंच राजकुमार सेन ने सामूहिक विवाह में भोजन व्यवस्था अपनी ओर से करने की घोषणा की। सम्मेलन के दौरान 3 मई को स्व.शांतादेवी पति स्व.गोवर्धनलाल सख्वाया की प्रथम पुण्यतिथि पर तिलस्वां स्थित धर्मशाला में नया मंदिर निर्माण करवाकर राधा,कृष्णा की मूर्ति की स्थापना करवाने की घोषणा चित्तौडगढ़ सेन समाज अध्यक्ष नंदकिशोर सख्वाया ने की।