पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chechat News Rajasthan News A Procession Was Organized With Cheers In Salera Kalan The Society Gathered

सालेड़ा कलां में जयकारों के साथ शोभायात्रा निकाली, उमड़ा समाज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सालेड़ा कलां गांव मे श्री बाबा रामदेवजी कलश पर आयोजित हुई। इस मौके पर भंजन संध्या का आयोजन हुआ। गांव मे भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। कलशयात्रा निकाली अतिथियों का स्वागत किया गया। बुधखान सरपंच प्रतिनिधि मुकेश बैरवा ने बताया की शनिवार की रात्री मे बांरा व बूंदी के कलाकारों ने भजन संध्या पर शानदार प्रस्तुति दी गई।

रविवार को सुबह हवन कुंड मे आहुतियां दी गई उसके बाद कार्यक्रम स्थल से कलश यात्रा व देव विमान की शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ निकाली गई जिसमें श्री बाबा रामदेवजी का विमान महिलाएं कलश व दो घुडसवार ध्वज पताका लेकर चल रहे थे। युवक महिलाएं भजनों की धुन पर नाचते हुए चल रहे थे। कलशयात्रा गांव के प्रमुख मार्ग से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा कार्यक्रम की अध्यक्षता बडोदिया कला सरपंच जय लाल बैरवा ने की विशिष्ट अतिथि ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल सलाम भाई, पूर्व उपप्रधान मोतीलाल अहीर सरकारी समिति अध्यक्ष भीमराज गुर्जर, पूर्व सरपंच राधेश्याम मीणा, पूर्व कृषि उपज चेयरमैन प्रभुलाल बैरवा,पूर्व सरपंच राजाराम बैरवा बैरवा उत्थान समिति रामगंजमंडी अध्यक्ष रहे। सभी अतिथियों का स्वागत सालेडा कला की बैरवा समिति के द्वारा माला पहनाकर सरोपा भेंट कर स्वागत किया। संचालन शिक्षक दुर्गालाल ने किया। बुधखान सरपंच मोहनी बाई ने आभार जताया।

चेचट. सालेड़ा कलां गांव मे बाबा रामदेवजी के कलश मे उमडे लोग।

चेचट. सालेड़ा कलां गांव मे भगवान का विमान निकालते हुए।
खबरें और भी हैं...