- Hindi News
- National
- Rawatbhata News Rajasthan News Accused Of Embezzling Over One Crore Arrested
एक करोड़ से ज्यादा का गबन करने के दाे आरोपी गिरफ्तार
रावतभाटा। चित्तौड़गढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक की रावतभाटा शाखा में 1 करोड़ से अधिक की राशि निकालकर दूसरे खातों में जमा करने के गबन मामले में रावतभाटा पुलिस ने दो जने इरफान पुत्र मोहम्मद इस्माइल, अजहरूद्दीन पुत्र मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार किया है। सीआई रामरूप मीणा ने बताया कि मार्च 2017 के इस मामले में दोनों आरोपी वांछित चल रहे थे। दोनों को पूछताछ के लिए 14 मार्च तक रिमांड पर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि चित्तौडगढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक की रावतभाटा शाखा के बैंक संविदाकर्मी भानूप्रकाश शर्मा ने जुआसटटा में शामिल लोगों के संपर्क में आकर बैंक से 1 करोड़ से अधिक की राशि निकालकर अन्य व्यक्तियों के खाते में जमा करा दी थी। संविदाकर्मी ने बैंक प्रबंधक और बैंक कैशियर की आईडी का इस्तेमाल भी किया। भानूप्रकाश शर्मा, बैंक प्रबंधक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।