मारपीट के बाद हत्या के आरोपित को भेजा जेल
चाकसू | शुक्रवार को उपखण्ड कार्यालय चाकसू में हुई मारपीट के बाद एक व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में नाथूलाल शर्मा को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया। एसीपी चाकसू के.के. अवस्थी ने बताया कि नाथूलाल को शनिवार को अवकाशकालीन न्यायाधीश के समक्ष पेश किया। जहां से नाथूलाल शर्मा को जेल भिजवा दिया। शनिवार को मृतक कैलाश शर्मा का पोस्टमार्टम करवाकर श्यामपुरा गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान श्यामपुरा गांव में पुलिस बल तैनात रहा। जांच थानाधिकारी इन्द्राज मरोड़िया कर रहे हैं।
जांच अधिकारी शिवदासपुरा थाना प्रभारी इंद्राज मरोड़िया ने बताया कि पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा करवा लिया गया है। सैंपल को पैथोलॉजी लैब में भिजवा दिए गया है। सैंपल की रिपोर्ट आने के
बाद ही मृत्यु के कारण का खुलासा हो पाएगा।