- Hindi News
- National
- Chandwaji News Rajasthan News Accused Of Transformer Theft On Five Days Police Remand Accused Of Fake Ghee Sent To Jail
ट्रांसफार्मर चोरी का आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर, नकली घी के आरोपियों को भेजा जेल
सामोद पुलिस द्वारा ट्रांसफार्मर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी को न्यायालय ने 5 दिन के पुलिस रिमांड पर तथा नकली घी बनाने के दो आरोपियों को न्यायालय में पेश करने पर उन्हें न्यायिक हिरासत में भिजवाया गया है।
गौरतलब है कि ग्राम नीमड़ी में धुलंडी के दिन नकली घी बनाने के कारखाने पर दबिश के दौरान थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों सामोद निवासी रमेश यादव व मोरीजा निवासी सचिन कुमार तिवाड़ी को नकली घी व उसको बनाने के काम आने वाले सामान के साथ गिरफ्तार किया था। इनकी रिमांड अवधी पूरी होने पर न्यायालय मेंं पेश किया। जहां पर न्यायाधीश ने इन्हें जेल भेज दिया। वहीं दूसरी ओर सामोद थाना पुलिस ने बिजली ट्रांसफार्मर, बैटरियां व मोटर साईकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मोरीजा से एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया था और एक अन्य आरोपी को चोरी की पांच बैट्रियों, एक ट्रांसफार्मर व चोरी के काम आने वाले प्रयुक्त औजारों के साथ गिरफ्तार किया था। उसने रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी ख्यालीराम बावरिया 22 पुत्र प्रभुराम निवासी कालेड़ा प्रतापनगर हाल बाण गंगा नदी के पास धोला थाना चंदवाजी को गुरूवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से आरोपी ख्यालीराम बावरिया को वापस पांच दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। जबकि मामले का एक अन्य आरोपी राकेश बावरिया पुत्र बाबूलाल निवासी भुरानपुरा मौके से फरार हो गया था। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है। रिमांड के दौरान पुलिस को ओर भी कई खुलासे होने की उम्मीद जताई है। गोविंदगढ़ डीएसपी संदीप सारस्वत ने बताया कि उक्त मुलजिमों को चोरी के मामलों में पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही लिप्त अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।