पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली पर हुड़दंग या तेज डीजे बजाया तो कार्रवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रावतभाटा। होली पर शांतिपूर्वक त्यौहार मनाए। शराब पीकर हुड़दंग मचाया या तेज आवाज में डीजे बजाया तो पुलिस गिरफ्तार कर ले जाएगी । शांति समिति की बैठक में यह बात रावतभाटा सीआई रामरूप मीणा ने कही। बैठक में साप्ताहिक हाट व्यवस्थित करने पर चर्चा हुई। सड़क पर हाट नहीं लगे। इसके लिए पालिका व्यवस्था करें। सीसीटीवी कैमरा लगाने, यातायात नियमों का पालन करने पर चर्चा हुई। बैठक में सुखविंदर सिंह ने 100 हेलमेट निशुल्क उपलब्ध कराने की घोषणा की। बैठक में पार्षद नरेश मेघवाल एवं सीएलजी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद थे। इससे पूर्व बड़ौदिया में भी सीएलजी एवं शांति समिति की बैठक हुई। कार्यक्रम में सदर बाबू खान पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, मोडू लाल पुरोहित, पार्षद सुरेश रोहलन, वंदना शर्मा ,मोहम्मद हुसैन बंगाली, नरेश मेघवाल, मन्नू खान, केके दुबे ,मनोज मलिक, सुरजीत आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...