पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों पर कार्रवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इटावा| एसडीएम रामावतार बरनाला के निर्देश पर नगरपालिका की टीम ने कस्बे में अवैध रूप से आवासीय काॅलाेनी काटने वालाें पर कार्रवाई की। टीम ने कोटा रोड गुमानपुरा से कोटा रोड़ बायपास, बायपास से जीएसएस पावर हाउस तक एवं बायपास खातौली रोड़ तिराहे तक अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों व सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध रूप से किए जा रहे अतिक्रमण को हटवाने के लिए सीमाओं का अवलोकन किया। इन स्थानों को चिन्हित कर पाबंद किया गया।

साथ ही अवैध तरीके से काटी जा रही कॉलोनियों के कॉलोनाइजरों के प्रति नियमानुसार उचित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया और कॉलोनाइजरों को पाबंद किया गया। इस दौरान ईओ जितेंद्रसिंह पारस, पटवारी हरगोविंद सिंह, पालिका कर्मचारी व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। ईओ पारस ने कहा कि कृषि भूमि पर अवैध रूप से बिना भू-रूपांतरण किए काटी गई कॉलोनियों में भूखंड क्रय एवं विक्रय करना अवैध है। बिना अनुमोदित कॉलोनियों में नगरपालिका की कार्रवाई निरंतर जारी है।

यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा ऐसे भूखंड खरीदे जाते हैं तो नगरपालिका ऐसी कॉलोनियों में किसी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराएगी। यदि निर्माण किया जाता है तो नगरपालिका उस निर्माण कार्य को ध्वस्त करेगी।
खबरें और भी हैं...