पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bassi News Rajasthan News After Riding A Tractor The Bike Rider Fell Into The Bike The Bike Came Out Of The Truck Coming Down

ट्रैक्टर की टक्कर के बाद बाइक सवार गिरा साइड़ में, ट्रक के नीचे आने से बाइक का निकला कचूमर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बस्सी|थाने में गुरुवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति को हल्की चोट आई जबकि बाइक के पीछे से आ रहे ट्रक के नीचे आने से कचूमर निकल गया। पीडित घायल ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मारने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि हंसमहल निवासी सीताराम प्रजापत ने मामला दर्ज कराया कि गुरुवार को वह बस्सी की ओर बाइक से जा रहा था तो पीएचडी ऑफिस के सामने पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उसको टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि वह तो रोड किनारे साइड में जा गिरा जिससे हल्की चोटें आई जबकि घटना के बाद बाइक बेकाबू होकर रोड पर जा गिरी पीछे से आ रहे ट्रक के नीचे आने से बाइक चकनाचूर हो गई। पुलिस ने घायल सीताराम को बस्सी सीएचसी में भर्ती करवाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया।
खबरें और भी हैं...