- Hindi News
- National
- Chechat News Rajasthan News Akidtmand Kept Swinging In The Qawwali Of Acacia
बबूल वाले बाबा की कव्वाली में झूमते रहे अकीदतमंद
कोटा| लक्की बुर्ज किशोर सागर तालाब स्थित हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक हज़रत सय्यद जान अली शाह बबूल वाले बाबा का तीन दिवसीय उर्स शरीफ में देर रात तक कव्वाली प्रोग्राम हुआ।
इसमें कव्वाल हिफ्जुर्रहमान हकीमी ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए। जिसे सुनकर श्रोता झूमते रहे। उर्स कमेटी के सदर रुस्तम खान ने बताया कि देर रात तक कव्वाली का दौर जारी रहा। इसमें कव्वाल हिफ्जुर्रहमान ने हम्दे पाक में तेरा फकीर मलंग मुझे अपने रंग में रंग खुदा, झोली भर दे मेरी या मोहम्मद, लोटकर जाऊंगा न खाली सरीके के कलाम पेश किए। जिसे सुनकर श्रोता झूमते रहे और लुत्फ उठाते रहे।