अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के पोस्टर का किया विमोचन
रावतभाटा। सांसद सीपी जोशी पोस्टर का विमोचन करते हुए।
रावतभाटा। भारतीय नववर्ष आयोजन समिति एवं श्री रिद्धि सिद्धि विनायक मंडल की ओर से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने शनिवार को किया। मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि 25 मार्च को हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में हाट चौक रावतभाटा में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुरेश धाकड़, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, सनातन हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष अर्जुनसिंह गौड़, पूर्व प्रधान राधेश्याम गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष मंजूलता जंगम होंगी। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मंजूलता जंगम, कमलेंद्रसिंह हाडा, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार वधवा, आनंद प्रकाश शर्मा, पार्षद तनवी शर्मा, मनीष गिरी, पदमा सोनी, भुवनेश नागर, किशोर चौधरी, आनंद नागर, हरीश राठौर, सुरेश तिवारी, सुनील लक्षकार, सतीश शर्मा, रौनक चौधरी, दिनेश सोनी, तरुण पारेता मौजूद थे। सांसद जोशी और पूर्व विधायक सुरेश धाकड़ रावतभाटा में पार्षद एवं पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र दशोरा के पिता के निधन पर शोक जताने पहुंचे।