- Hindi News
- National
- Sangod News Rajasthan News Anganwadi Center Of Nangalhedi Found Closed During Inspection
निरीक्षण में बंद मिला नांगलहेड़ी का आंगनबाड़ी केंद्र
सांगोद| महिला एवं बाल विकास परियोजना सांगोद के सेक्टर कुंदनपुर की महिला पर्यवेक्षक नीलम खान ने गुरुवार को आधा दर्जन से अधिक आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें 5 कार्मिकों का वेतन काटकर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
महिला पर्यवेक्षक खान ने बताया कि सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर श्यामपुरा आंगनबाड़ी केन्द्र पर सहायिका अनुपस्थित मिली। जिस पर पांच दिन का मानदेय काटकर कारण बताओ नोटिस जारी किया। वहीं कुराडियाखुर्द में सहयोगिनी व सहायिका अनुपस्थित मिली। जिस पर उनका तीन दिन का मानदेय काटा गया तथा कारण बताओ नोटिस जारी किया। नांगलहेडी में केन्द्र ताला लगा बन्द मिला, जिस पर कार्यकर्ता अवकाश पर व आशा सहयोगिनी तथा सहायिका अनुपस्थित मिली। जिनका 3 दिन का मानदेय काटकर नोटिस जारी किया। विनोदकला में आशा सहयोगिनी अनुपस्थित मिलने पर 2 दिन का मानदेय काटा गया, विनोदखुर्द कुंदनपुर मालीहेड़ा केन्द्रों पर स्थिति सन्तोषजनक पाई गई।