रावतभाटा में छात्रावास बनाए जाने की घोषणा
रावतभाटा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार देररात को विधानसभा में बजट मांगों पर जवाब देते हुए रावतभाटा में देवनारायण छात्रावास की घोषणा की है। विधायक राजेंद्रसिंह बिधुड़ी ने देवनारायण छात्रावास की मांग की थी। जिस पर यह घोषणा हुई। बताया जाता है कि छात्रावास पर 5 करोड़ से अधिक की राशि खर्च होगी। इसमें 100 से अधिक छात्रों के ठहरने की व्यवस्था होगी। छात्रावास की घोषणा होने पर कांग्रेसजनों ने खुशी जाहिर की है।
विधायक राजेंद्रसिंह बिधुड़ी ने इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया। इसके अलावा काटूंदा अस्पताल को ट्रोमा सेंटर में बदलने, गंगरार में कॉलेज की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की है। इस पर विधायक ने सीएम का आभार जताया।