सांगोद| राज्य सरकार ने सांगोद क्षेत्र की खजूरी व सुल्तानपुर के अमरपुरा में पशु उपस्वास्थ्य केन्द्र खोलने की स्वीकृति जारी की है। दोनों ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर उपस्वास्थ्य केन्द्र के अभाव में पशुओं का समय पर उपचार नहीं हो पाता था। अब पशुपालकाें काे भी राहत मिलेगी। विधायक भरतसिंह ने गत दिनों पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया को सांगोद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खजूरी व सुल्तानपुर की ग्राम पंचायत अमरपुरा में पशु उपकेन्द्र खोलने के लिए पत्र लिखा था। यह पंचायतें मुख्यालय से दूर होने के कारण ग्रामीणों को पशुओं के बीमार होने के बाद उपचार करवाने में दिक्कत आती है। अब दाेनाें जगह के पशुपालकाें काे राहत मिलेगी। इस पर ग्रामीणाें ने खुशी जताई है।
पशु उपकेंद्र की स्वीकृति पर जताई खुशी
देवली मांजी| सांगोद विधायक भरतसिंह की अनुशंसा पर खजूरी ग्राम पंचायत में पशु उपकेंद्र की स्वीकृति पर ग्रामीणों ने हर्ष जताया है। पशुपालकों ने कहा कि पशुओं के बीमार होने पर कई समस्याओं का सामना करके उनको दूर कस्बे में पशु चिकित्सालय ले जाना पड़ता था। अब पंचायत मुख्यालय खजूरी पर पशु उपकेंद्र में सेवाएं चालू होने से समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। ग्रामीणों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर रामरतन सिंह पालकिया, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश मेवाड़ा, इकाई अध्यक्ष हजारीलाल सुमन व धनपाल सुमन आदि ग्रामीण मौजूद थे।