पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Itawah News Rajasthan News Awareness Rally Was Organized And The Message Of Beti Bachao Beti Padhao

जागरुकता रैली निकालकर दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इटावा. शहरी समृद्धि कार्यक्रम के तहत निकाली जागरूकता रैली।

इटावा| दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के शहरी समृद्धि कार्यक्रम के तहत कस्बे में शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को पालिका चेयरमैन धर्मेंद्र आर्य व ईओ जितेंद्र पारस ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर चेयरमैन धर्मेंद्र आर्य ने महिलाओं को बेटियों को पढ़ाने और सामाजिक सम्मान एवं शिक्षा प्रदान करने पर बल दिया और शहर को स्वच्छ रखने की अपील की। ईओ पारस ने महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वरोजगार अपनाने व रोजगार दिलाने में सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बिशनसिंह सहित कई लोग शामिल थे।
खबरें और भी हैं...