पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahpura News Rajasthan News Baba Gangadas Maharaj39s Lakkhi Fair On 11th In Trivenidham

त्रिवेणीधाम में बाबा गंगादास महाराज का लक्खी मेला 11 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धार्मिक स्थल त्रिवेणीधाम में संत खेजीद्वाराचार्य रामरिछपालदास महाराज के सानिध्य में 11 मार्च को बाबा गंगादास महाराज का वार्षिक लक्खी मेला भरेगा। इसको लेकर जोर शोर से तैयारियां चल रही है। मेले में देश-प्रदेश और प्रवासी भारतीयों समेत कई लाख श्रद्धालुओं ने मेले में शिरकत कर भगवान ठाकुरजी के मंदिर और संत नारायणदास महाराज की चरणपादुकाओं के धोक लगाकर आशीर्वाद लेंगे। समाजसेवी सुभाष पोषवाल, धर्मपाल यादव ने बताया कि त्रिवेणी धाम में जगह जगह धमाल एवं भजनों के कार्यक्रमों का आयोजन भी होंगे। मेले में अनेक समाजों का स्नेह मिलन समारोह आयोजित होगा। मेले में श्रीकृष्ण यादव धर्मशाला, धन्ना भगत जाट समाज धर्मशाला,श्री स्वामी समाज आश्रम, सैनी धर्मशाला, मीणा धर्मशाला,गुर्जर धर्मशाला में दिन भर भजन व धमाल के कार्यक्रम आयोजित होगे। त्रिवेणी चौकी, शाहपुरा थाने समेत अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा।

देवगांव| मुण्डली स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर होली के दूसरे दिन धुलेंडी को भरने वाले मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही है। मंदिर के पुजारी लालाराम महंत ने बताया कि मेले की तैयारियां होली के चार दिन पहले से ही कार्यकर्ता करने में जुटे हुए है। होली की रात्रि को भजन संध्या का आयोजन व बालाजी का नयनाभिराम भव्य श्रृंगार किया जाएगा। वही मेले में घोड़ा दौड़, मीणा दंगल, मोटरसाइकिल रेस, कुश्ती,बैल दौड़, ऊंट दौड़ आदि प्रतियोगिताएं होती है। मेले में व्यापारी अपनी दुकानें सजाने में लगे हुए है।

गढ़ में बंशी वारे के मंदिर में हुआ फागोत्सव

देवगांव । गढ़ के मुख्य बाजार बंशी वारे के मंदिर में रविवार को ठाकुरजी का फागोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें ठाकुरजी की झांकी सजाकर छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। गायक मूलचंद मीणा ने नैणा नीचा करले श्याम से मिलावली काई..., रंग मत डारे रे सावरिया...वृंदावन में हुकुम चले आदि भजन गाकर श्रोताओं को नाचने को मजबूर कर दिया।

स्नेह मिलन में खेली तिलक होली

बांसखो|नईनाथ ज्योतिबा फुले विकास संस्थान की ओर से रविवार को होली स्नेह मिलन समारोह नईनाथ धाम संस्थान कार्यालय पर आयोजित किया गया। संस्थान अध्यक्ष रामजी लाल सैनी बन्ना ने कहा कि समाज के गरीब तबके के बालक व बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए साथ ही संस्थान द्वारा किए जा रहे इस सामाजिक कार्य में कर्मचारियों को सहयोग करना चाहिए।

रंग मत डाले रे सांवरिया म्हारो गुर्जर मारे रे..रंग मत डाले रे

जमवारामगढ़| कस्बे के मोरीवाले हनुमान मंदिर में रविवार को होली सनेह मिलन समारोह हुआ। मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड, फागोत्सव व भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में सबसे पहले बजरंग मंडल द्वारा सुंदरकांड के पाठ उसके बाद तहसील मोहल्ला धमाल टीम ने चंग पर एक से बढकर एक धमाल प्रस्तुत किए। लालजी एंड युवा मंडल धमाल टीम के मुकेश शर्मा ने रंग मत डाले रे,नैणा नीचा कर ले,चंग बाज रे जैसी एक से बढ़कर धमाल प्रस्तुत किए। विष्णु शर्मा ने चंग पर जमकर थाप लगाई तो लोगों ने जमकर नृत्य किया। फागोत्सव में रंगबिरंगी गुलाब उड़ाई गई। भक्तों ने भगवान के गुलाल लगाई। कार्यक्रम के अंत में भंडारे व स्नेह मिलन समारोह हुआ।
खबरें और भी हैं...