- Hindi News
- National
- Kotputali News Rajasthan News Balai Samaj Jagriti Mahasabha Executive Committee Formed
बलाई समाज जागृति महासभा की कार्यकारिणी का गठन
चंदवाजी/अचरोल| राजस्थान प्रदेश बलाई समाज जागृति महासभा जयपुर ग्रामीण की ग्राम पंचायत लबाना इकाई की कार्यकारिणी का गठन आमेर ब्लॉक अध्यक्ष मोहनलाल चौहान के निर्देशन में हुआ। इसमें ग्राम पंचायत लबाना इकाई अध्यक्ष महेश कुमार बुनकर ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रवि कुमार बुनकर उपाध्यक्ष, मनीष कुमार सचिव, जीतू बुनकर कोषाध्यक्ष, सत्यनारायण संगठन मंत्री, राजेंद्र कुमार संयुक्त सचिव, प्रेम कुमार महामंत्री बनाया गया। सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
नोबेल विजेता सत्यार्थी ने किया सोठाना सरपंच का सम्मान
विराटनगर| नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने बाल आश्रम में बुधवार को सोठाना ग्राम पंचायत से नवनिर्वाचित सरपंच सुशीलादेवी शर्मा का सम्मान किया। सत्यार्थी ने कहा कि महिला सरपंच को बिना भेदभाव के साथ पंचायत क्षेत्र का विकास कार्य करना चाहिए। पूर्व सरपंच लालचंद शर्मा, हरिशंकर शर्मा आदि मौजूद थे।
रामपुरा में भामाशाहों ने बांटे 151 कम्बल
पावटा/पावटा ग्रामीण| पण्डितपुरा ग्राम पंचायत के रामपुरा ग्राम में महिला दिवस पर प्रागपुरा थाना प्रभारी आईपीएस कुंदन कावरिया के मुख्य आतिथ्य में भामाशाह सुरेश फौजी व उनकी धर्मप|ी मंजू गुर्जर ने सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार शर्मा के संचालित मानव सेवा अभियान के तहत 151 वृजजनों को कम्बल बांटे। थाना प्रभारी कावरिया ने कहा कि महिलाअाें का मान सम्मान करना चाहिए। कुनेड़ सरपंच नरपत सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रवि प्रकाश शर्मा, रामकरण गुर्जर, भुरीभडाज सरपंच कैलाश स्वामी, उपसरपंच पण्डितपुरा कोयली देवी ने कहा कि बेटी दो घरों में उजियारा लाती है इसलिए नारी का हर स्थान पर सम्मान जरूरी है। मनीष आर्य, राजेंद्र कसाना, हंसराज गुर्जर, मंजू गुर्जर ने अतिथियों का सम्मान किया। संयोजक रवि कुमार ने बताया कि गुरुदास सोशियल वेलफेयर एंड मेडिकल रिलीफ ट्रस्ट के तत्वावधान एवं प्रेरणा से कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।
नगर निगम जोन आमेर को यथावत रखने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा
आमेर| आमेर नगर निगम जोन कार्यालय को यथावत रखने के लिए कांग्रेस नेता मालूप्रसाद शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर अवगत कराया है। कहा, यदि आमेर नगर निगम जोन कार्यालय को खत्म करके आमेर क्षेत्र के चार वार्डो को विधानसभा हवामहल में शामिल किया गया तो आमेर क्षेत्र के नागरिकों की अवहेलना करने के साथ क्षेत्र वासियाें के साथ घोर अन्याय होगा। क्षेत्र के चार वार्डो को जयपुर हैरिटेज नगर निगम के हवामहल जोन पश्चिम में शामिल किया गया है। इससे आमेर क्षेत्र के नागरिकों को अत्यधिक परेशानी होगी। स्थानीय नागरिकों के नगर निगम से संबंधित सभी कार्य ठप हो जाएंगे। बताया कि उपखण्ड स्तर के सभी कार्यालय आमेर में स्थित है।
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के तहत झोटवाड़ा पंचायत समिति में कार्यक्रमों का आयोजन आज से
कालवाड़ | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के आयोजन की श्रृंखला में गुरुवार को दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर पंचायत समिति झोटवाड़ा की ग्राम पंचायतों में साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। झोटवाड़ा पंचायत समिति विकास अधिकारी डॉ. सुमन चौधरी ने बताया कि प्रथम दिवस 12 मार्च को प्रभात फेरी सर्वधर्म पालना सभा एवं उद्घाटन, दूसरे दिन पर गांधी भजन देशभक्ति गीत प्रतियोगिता, तृतीय दिवस पर नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता एवं पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता, चतुर्थ दिवस को चित्रकला प्रतियोगिता एवं खेलकूद प्रतियोगिता एवं पारंपरिक खेल प्रतियोगिता, पांचवें दिवस पर निबंध प्रतियोगिता एवं पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता, छठे दिन भाषा काव्य कविता प्रतियोगिता, सातवें दिवस को महापुरुषों पर आधारित रूप धरो प्रतियोगिता एवं सेमिनार का समापन किया जाएगा।