- Hindi News
- National
- Hingoniya News Rajasthan News Balai Society Gave Message Of Daughter And Son Alike
बलाई समाज ने दिया बेटी व बेटा समान का संदेश
कस्बे में 11 मार्च को होने वाली शादी समारोह से पूर्व दो बहनों की डीजे के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों से घोड़ी पर बैठा कर बिंदौरी निकाली गई। शिक्षक भरत सिंह सांवरिया ने बताया कि धुड़ाराम बरवड़ की पुत्रियां मंजु व पूजा को घोड़ियों पर बैठा कर मुख्य मार्गों से बिंदौरी निकाल कर समाज व गांव में एक अनूठी पहल करके बलाई समाज के लोगों ने बेटा व बेटी को समान समझने का संदेश दिया है। दोनों लड़कियों की 11 मार्च को हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी संपन्न होगी। प्रभाती लाल, सुरेश कुमार, जितेंद्र, देशराज, राजू, महेंद्र, दीपचंद, रामेश्वर, अशोक कुमार, निेतेश कुमार, हिमांशु, सुमित, विक्रम, विनोद, सुरेश कुमार, कैलाश, अनिल, राजेश, सीताराम आदि जनप्रतिनिधियों व रिश्तेदारों ने बिंदौरी में शिरकत कर दुल्हनों को आशीर्वाद दिया।
महिलाओं ने मनाया फागोत्सव हिंगोनिया|कस्बे सहित क्षेत्र के कई गांवों में रविवार को फागोत्सव मनाया गया। कस्बे के महिला मंडल द्वारा कस्बे स्थित मंदिरों व मोहल्लों में गत 15 दिन से फागोत्सव के भजन गाए जा रहे हैं। भजनों के बाद महिलाएं एक-दूसरे के गुलाल का तिलक लगाकर फाग गीतों व भजनों का लुत्फ उठा रही है। महिला मंडल द्वारा मंगलवार को फागोत्सव का समापन किया जाएगा।