पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kotputali News Rajasthan News Bar Association Celebrates Holi Affection Meeting With Judicial Officers Honors Bhamashah

बार एसोसिएशन ने न्यायिक अधिकारियों के साथ मनाया होली स्नेह मिलन समारोह, भामाशाहों का किया सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बार एसोसिएशन की और से गुरुवार को अभिभाषक संघ कार्यालय में एडीजे प्रथम विशाल भार्गव के मुख्य आतिथ्य में होली स्नेह मिलन समारोह मनाया गया। अध्यक्षता अभिभाषक संघ के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि एडीजे द्वितीय शालिनी महर्षि, एसीजेएम बालकृष्ण कटारा थे। अतिथियों ने बार व बैंच को एक दूसरे का पूरक बताते हुए होली की शुभकामनाएं दी। एडीजे प्रथम विशाल भार्गव ने अधिवक्ताओं को आवंटित किए गए चैम्बर्स के आवंटन पत्र एवं चाबी प्रदान की। अभिभाषक संघ को सहयोग करने वाले भामाशाह अधिवक्ताओं को अतिथियों ने माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उपाध्यक्ष महेश रहीसा, सचिव पुष्कर शर्मा, चेतराम रावत, वरिष्ठ अधिवक्ता हरद्वारी लाल शर्मा, बजरंग लाल शर्मा, एपीपी भोजराज यादव, एपीपी मंजू शर्मा, अशोक बंसल, प्रदीप बंसल, मधुसूदन अग्रवाल, मनोज चौधरी, प्रभा अग्रवाल, विमल गोयल, सुधीर शर्मा, हजारी लाल यादव उपस्थित थे। अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों ने अतिथियों का अभिनंदन किया। इससे पहले बार व बैंच के सदस्यों ने फूलों से होली खेलकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।

कोटपूतली| न्यायालय परिसर में आयोजित अभिभाषक संघ के होली स्नेह मिलन समारोह में उपस्थित अभिभाषक संघ के सदस्य।
खबरें और भी हैं...