- Hindi News
- National
- Bassi News Rajasthan News Beaten Up If Not Bribed Police Staged In Kanota Police Station
पुलिस को घूस नहीं दी तो पीटा, कानोता थाने में धरना
आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय ध्येय वाक्य वाली राजस्थान पुलिस की कहावत को गलत साबित करते हुए कानोता थाने के चार पुलिसकर्मियों ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए थाने आए दो व्यक्तियों से वेरिफिकेशन के बदले न केवल पैसे मांगे, बल्कि मारपीट कर उन्हें थाने में बंद भी कर दिया। पुलिस के इस कारनामे पर नाराजगी जताते हुए सैकड़ों लोग आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग लेकर थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। मामले के अनुसार, नायला निवासी अनवर खान (60) अपने साथी विशंभर शर्मा (42) के साथ शुक्रवार दोपहर बाद थाने में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए आए थे जिनसे कथित रूप से पुलिसकर्मियों ने पैसे मांगे और न देने पर उन्हें मारपीट कर थाने में बंद कर दिया। पुलिस की इस दमनपूर्वक कार्रवाई की सूचना मिलने पर सैकड़ों लोग थाने के बाहर जमा हो गए और आरोपी हैडकांस्टेबल राजबहादुर, कांस्टेबल धर्मसिंह और अन्य दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे बस्सी एसीपी सुरेश सांखला ने लोगों से समझाइश की, मगर लोग उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए और कार्रवाई न होने तक धरने पर बैठे रहने की बात कही। इस दौरान जमवारामगढ़ विधायक गोपाल मीणा, नायला के पूर्व सरपंच शंकरलाल शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामकिशन शर्मा, पूर्व उपसरपंच हनुमान सहाय बोहरा, कांग्रेस के रामबाबू मीणा, राजेंद्र शर्मा सहित सैकड़ों लोग शाम चार बजे से देर रात तक धरने पर बैठे रहे।
को सस्पेंड कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे बस्सी एसीपी सुरेश सांखला ने लोगों से समझाइश की, मगर लोग उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए और कार्रवाई न होने तक धरने पर बैठे रहने की बात कही। इस दौरान जमवारामगढ़ विधायक गोपाल मीणा, नायला के पूर्व सरपंच शंकरलाल शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामकिशन शर्मा, पूर्व उपसरपंच हनुमान सहाय बोहरा, कांग्रेस के रामबाबू मीणा, राजेंद्र शर्मा सहित सैकड़ों लोग शाम चार बजे से देर रात तक धरने पर बैठे रहे।
निवासी अनवर खान (60) अपने साथी विशंभर शर्मा (42) के साथ शुक्रवार दोपहर बाद थाने में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए आए थे जिनसे कथित रूप से पुलिसकर्मियों ने पैसे मांगे और न देने पर उन्हें मारपीट कर थाने में बंद कर दिया। पुलिस की इस दमनपूर्वक कार्रवाई की सूचना मिलने पर सैकड़ों लोग थाने के बाहर जमा हो गए और आरोपी हैडकांस्टेबल राजबहादुर, कांस्टेबल धर्मसिंह और अन्य दो पुलिसकर्मियों
कानोता|कस्बे के पुलिस थाने में धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण।