पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahpura News Rajasthan News Better Health Will Change The Nation39s Picture

बेहतर स्वास्थ्य से ही बदलेगी राष्ट्र की तस्वीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में रविवार को वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामावतार शर्मा की देख रेख में 15 दिवसीय पोषण पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ हुआ। डॉ. शर्मा ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य से ही राष्ट्र की तस्वीर बदल सकती है।

जिस देश के युवाओं अगर अस्वस्थ हैं तो वह देश विकास की दौड़ में आगे नहीं बढ़ सकता। योगाचार्य अर्जुन देव ने कहा कि नियमित योग प्राणायाम से हम स्वस्थ रह सकते हैं। कार्यक्रम को रामस्वरूप रावतसरे, शाहपुरा युवा विकास मंच के अध्यक्ष राजेश मंडोवरा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। चिकित्सा अधिकारी डॉ. शर्मा ने 15 दिन तक मनाए जाने वाले पोषण संबंधी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में मोक्षधाम विकास समिति संरक्षक श्यामसुंदर राजजोशी, सर्राफा व्यापार मंडल अध्यक्ष मामराज सोनी, गायत्री परिवार के बल्लूराम प्रजापत, मालीराम पलसानिया,आईटीआई कॉलेज के समूह अनुदेशक राजेश कुमार सैनी, सीताराम चौधरी,कैलाश सेन प्रभुदयाल योगी, साधुराम सैनी ,लाल चंद्र अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

शाहपुरा|शहर के राजकीय आयुर्वेद चिकत्सालय मे पोषण पखवाडे़
के पोस्टर का विमोचन करते अतिथि।
खबरें और भी हैं...