गोशाला में भागवत कल से, निकलेगी कलशयात्रा
सुल्तानपुर. श्री गोपाल गोशाला परिसर सुल्तानपुर में श्रीमद् भागवत कथा और संत समागम का आयोजन 14 मार्च से होगा। गौशाला सेवा समिति सुल्तानपुर के पदाधिकारियों ने बताया कि कथा का समय दोपहर 2:30 से शाम 6:00 बजे तक रहेगा। स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य महाराज कथा वाचन करेंगे। शनिवार को दोपहर 12:30 बजे हनुमान मंदिर से कलशयात्रा निकाली जाएगी। जो गौशाला कथा स्थल पहुंचकर संपन्न होगी। कथा का आयोजन 20 मार्च तक होगा।