भैंसरोडगढ़ सामाजिक अंकेक्षण 19 को
भैंसरोडगढ़। पंचायत समिति भैंसरोडगढ़ की बडौदिया, जालखेड़ा, धावदकलां पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण की ग्रामसभा 19 मार्च को होगी। बडौदिया, जालखेड़ा, धावदकलां की राजीव गांधी सेवा केंद्र पर ग्रामसभाएं होगी। जिसमें वर्ष 2019-20 का द्वितीय सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा। कार्यवाहक विकास अधिकारी एवं एसडीएम रामसुख गुर्जर ने बताया कि इसके लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए है। बड़ौदिया में श्यामलाल चौहान, जालखेड़ा में कनिष्ठ तकनीकी सहायक हरीश चौहान, धावदकलां में योगराज को नियुक्त किया गया है।