पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahpura News Rajasthan News Bhamashah And Former Students Honored In Deoria School

देवरिया स्कूल में भामाशाह व पूर्व छात्राओं का सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करणसर|ग्राम देवरिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नव निर्माण खेल मैदान में वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भामाशाह, पूर्व छात्राओं को सम्मानित किया गया। खेल मैदान का 5 बीघा में निर्माण 170 भामाशाह के सहयोग से किया गया। इस कार्य में विद्यालय स्टाफ ने सवा लाख रुपए व ग्रामीणों ने दो लाख रुपए का योगदान दिया। दूसरी ओर विद्यालय में 41 हजार की लागत से जल मंदिर के निर्माणकर्ता भामाशाह अनुसूइया देवी व रमेश चंद शर्मा निवासी रींगस का सम्मान किया गया। एसएमसी अध्यक्ष देवाराम माइवाल, रामनारायण कुमावत, रमेशचंद बुनकर, सीताराम यादव, कैलाश यादव, अनुराधा पालावत, संगीता शर्मा, प्रधानाचार्य बृजकिशोर शर्मा व कैलाश शर्मा ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया।

भक्त प्रहलाद की कथा का आयोजन कल

चौमू|वेद वेदांग अनुसंधान केंद्र चौमू के तत्वावधान में भक्तराज प्रहलाद समारोह समिति की बैठक वैद्य कैलाशनाथ शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से प्रतिवर्ष की भांति शहर के बस स्टैंड स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में भक्त प्रहलाद समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में पं. विकास भातरा कथा का वाचन करेंगे तथा पांडाल की व्यवस्था सुगनचंद अग्रवाल करेंगे। बैठक में रामबिहारी वशिष्ठ, मणिरतन जती, मोहनलाल बजाज, सांवरमल मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...