पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bassi News Rajasthan News Bhaskar Impact Divyang Girl Gets One Hour Extra In Board Exam

भास्कर इम्पैक्ट : दिव्यांग बालिका को बोर्ड परीक्षा में मिला एक घंटे का अतिरिक्त समय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर शनिवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा में एक दिव्यांग बालिका को भास्कर की खबर के बाद पेपर हल करने के लिए निर्धारित समय के अलावा एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया। इससे बालिका खुश नजर आई।

जानकारी के अनुसार टहटड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 10वीं में अध्ययनरत दिव्यांग बालिका किरण मीणा का दसवीं बोर्ड परीक्षा केंद्र राउमावि जटवाड़ा में आया है। यहां दिव्यांग बालिका को केंद्राधीक्षक ने कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई। साथ ही अतिरिक्त समय भी नहीं दिया। इसके चलते किरण के हाथ में केवल दो ही अंगुलियां होने के कारण लिखने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और समय के अभाव में पूरा पेपर भी हल नहीं कर सकी। इससे दिव्यांग छात्रा पूरा पेपर नहीं कर पाने से मायूस नजर आई और दैनिक भास्कर को अपनी पीड़ा बताई। इसको लेकर भास्कर ने 13 मार्च के अंक में दिव्यांग बालिका को बोर्ड परीक्षा में नहीं मिला अतिरिक्त समय व सहायक शीर्षक से खबर प्रकाशित कर मामले को उठाया था।

इसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने खबर को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को दूसरे पेपर में केंद्राधीक्षक द्वारा दिव्यांग बालिका को परीक्षा के निर्धारित समय के अलावा एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया ताकि बालिका पेपर को आसानी से पूरा हल कर सकें। दिव्यांग छात्रा किरण मीणा ने बताया कि उसके मेरे दोनों हाथों में महज दो -दो अंगुलियां है। इससे लिखने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्यादा देर तक लिखा भी नहीं जाता। ठसके चलते प्रथम प्रश्नपत्र अधूरा ही रह गया था। अब दूसरे प्रश्नपत्र में अतिरिक्त समय मिलने पर सभी प्रश्नों के उत्तर दे पाई हूं। दिव्यांग बालिका और उसके परिजनों ने दैनिक भास्कर को साधुवाद दिया।

जिम्मेदारों के बयान-

केंद्राधीक्षक राजकुमार महावर ने बताया कि हमें विकलांग बालिका के बारे में किसी के द्वारा भी अवगत नहीं करवाया गया था। भास्कर की खबर के बाद अधिकारियों के आदेशानुसार दिव्यांग बालिका को एक घंटे अतिरिक्त समय दिया गया है।

अगर कोई हाथ से विकलांग है और उसके पास विकलांग प्रमाण पत्र है साथ ही उसे लिखने में परेशानी का सामना करना पड़ता है तो गाइडलाइन अनुसार अतिरिक्त समय और सहायक दिया जा सकता है। इस दिव्यांग बालिका के बारे में टहटड़ा विद्यालय के प्रधानाचार्य को केंद्राधीक्षक को लिखित में अवगत कराना चाहिए। आगे से ऐसी लापरवाही नहीं बरतने के लिए सभी प्रधानाचार्यों को दिशा निर्देश दिए गए है।
-श्रीराम ब्याडवाल, एसीबीईओ बस्सी।

जटवाड़ा| भास्कर में प्रकाशित खबर।
खबरें और भी हैं...