पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rawatbhata News Rajasthan News Bike Van Collision 2 Injured Including Female Shopkeeper

बाइक-वैन की टक्कर, महिला दुकानदार सहित 2 घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भैंसरोडगढ़ मार्ग पर बुधवार को वैन और बाइक में टक्कर हो गई। जिससे बाइक चालक भैंसरोडगढ़ निवासी योगेंद्रसिंह पुत्र राजेंद्रसिंह के सिर और मुंह पर चोट लगी। वहीं बाइक पर पीछे बैठक रावतभाटा निवासी महिला चूड़ी दुकानदार ललिता प|ी मनोज लखारा भी गंभीर घायल हो गई। दोनों का प्राथमिक उपचार कर कोटा रैफर किया गया। वैन भैंसरोडगढ़ से रावतभाटा आ रही थी। जबकि, बाइक आरजे 09 बीएस 5119 रावतभाटा से भैंसरोडगढ़ जा रही थी। वैन की टक्कर से महिला ललिता उछलकर गिर गई। टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। महिला भैंसरोडगढ़ में चूड़ी दुकानदार हैं। प्रतिदिन की तरह भैंसरोडगढ़ जा रही थी। बस का इंतजार कर रही थी। इतने में बाइक चालक आया और उसने परिचित होने के कारण लिफ्ट दे दी। यह लिफ्ट इतनी महंगी पड़ी कि महिला को दो जगह फ्रेक्चर हुआ है। गंभीर घायल हो गई।

खबरें और भी हैं...