- Hindi News
- National
- Shahpura News Rajasthan News Board Exams Begin Today 20 Centers For 26th And 8th Class 10th
बोर्ड परीक्षा आज से, 10वीं के 26 व 8वीं के लिए 20 सेंटर बनाए
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की प्रवेशिका एवं 10वीं बोर्ड तथा डाइट गाेनेर की ओर से 8वीं बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से प्रारंभ होगी। दोनों बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। परीक्षा को लेकर विद्यार्थी भी उत्साहित नजर आ रहे है। 10वीं बोर्ड सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक तथा 8वीं बोर्ड परीक्षा दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे तक होगी। सीबीईओ गैंदालाल रैगर ने बताया कि प्रवेशिका एवं माध्यमिक की बोर्ड परीक्षाएं सम्पन्न करवाने के लिए शाहपुरा ब्लॉक में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इन पर 6026 परीक्षार्थी बैठेंगे जिसमें माध्यमिक के 5876 तथा प्रवेशिका के 150 परीक्षार्थी सम्मिलित है। परीक्षा को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है। 10वीं बोर्ड की उत्तरपुस्तिका संग्रहण के लिए नोडल केंद्र श्रीकल्याणसिंह राउमावि को केंद्र बनाया गया। जिले में डाइट गाेनेर की ओर से 8वीं बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू होंगी। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सीबीईओ वर्मा ने बताया कि शाहपुरा ब्लॉक में प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा 2020(8वीं बोर्ड) को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। 8वीं बोर्ड को लेकर 20 परीक्षा सेंटरों पर 5045 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा 12 से 23 मार्च तक चलेगी। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे तक होगी। पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा हाेगी। संदर्भ व्यक्ति कमलकिशोर शर्मा ने बताया कि उत्तरपुस्तिका संग्रहण व मूल्यांकन के लिए दो संग्रहण केंद्र श्रीकल्याणसिंह राउमावि शाहपुरा व राउमावि राडावास को बनाया गया है। शाहपुरा में 14 एवं राडावास में 6 परीक्षा केंद्र की उत्तर पुस्तिकाएं संग्रहण की जाएगी।
कोटपूतली के 22 केन्द्रों पर 4732 विद्यार्थी अाज देंगे परीक्षा
कोटपूतली| 10वीं व 8वीं बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार से शुरू होंगी। 8वीं बोर्ड परीक्षा में 4 हजार 396 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके लिए ब्लॉक में 24 परीक्षा केन्द्र बनए गए जबकि 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 22 परीक्षा केन्द्र बनाए गए जिनमें 4 हजार 732 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सीबीईओ सुभाष चंद शर्मा के अनुसार 8वीं बोर्ड की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे तक होंगी ओर परीक्षाएं 23 मार्च को संपन्न होगी। परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी डाइट गोनेर को सौंपी गई है। इस परीक्षा में बदलाव करते हुए पहली बार यह हुआ कि परीक्षा के दूसरे ही दिन क्षेत्र के 2 संग्रहण केन्द्रों पर मूल्यांकन कार्य शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही संग्रहण केन्द्र पर ही परीक्षक को शिक्षा विभाग के शाला दर्पण पोर्टल पर अंकों की फीडिंग करनी होगी। इसके लिए सभी परीक्षक को शिक्षा विभाग के स्टाॅफ कॉर्नर पर अंकों को अपलोड करना पड़ेगा। वही कॉपी जांच के लिए संग्रहण केन्द्र पर परीक्षक आएंगे, लेकिन जिस विषय के शिक्षक स्कूलों में लगे हुए है। उनकी भी जिले के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों की और से विषय अध्यापकों की मैपिंग की गई है।