पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rawatbhata News Rajasthan News Brahmakumari Institution Celebrated Holi Meet With Pomp In Ramganjmandi

रामगंजमंडी में ब्रह्माकुमारी संस्था ने धूमधाम से मनाया होली मिलन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामगंजमंडी. होली मिलन समारोह में झांकी भी सजाई गई।

रामगंजमंडी । ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय केंद्र रामगंजमंडी की अाेर से अग्रसेन अतिथि गृह में होली स्नेह मिलन व ब्रह्मा भोज का आयोजन किया। जहां भव्य रास के साथ सांस्कृतिक आयोजन हुए।

कार्यक्रम में रामगंजमंडी के राजनैतिक संगठनों से जुड़े लोग, व्यापारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।स्नेह मिलन समारोह के दौरान कोटा से आये कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण रासलीला का प्रदर्शन किया गया। जिसमें राधा कृष्ण के साथ कई ब्रह्मा कुमार व कुमारियों ने भी भजनों पर नृत्य किया।

रामगंजमंडी केंद्र प्रभारी ब्रह्मा कुमारी शीतल दीदी ने बताया कि होली मिलन समारोह पर बह्मा भोजन का आयोजन भी हुआ, जिसमें कोटा संभाग प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी, बल्लभनगर प्रभारी ब्रह्मा कुमारी ज्योति दीदी, नयापुरा प्रभारी ब्रह्मा कुमारी लक्ष्मी दीदी, दादाबाड़ी प्रभारी ब्रह्मा कुमारी, स्वाति दीदी, जंक्शन प्रभारी ब्रह्मा कुमारी प्रीति दीदी, तलवंडी प्रभारी ब्रह्मा कुमारी देवीशा दीदी, छबड़ा प्रभारी ब्रह्मा कुमारी, नीलू दीदी, सांगोद प्रभारी ब्रह्मा कुमारी ज्योति दीदी मंचासीन रहे। इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमेन हेमलता शर्मा, ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष पुरुषोतम शर्मा, पार्षद सीमा गुप्ता, कोटा स्टोन स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष नरेंद्र काला, उपाध्यक्ष प्रहलाद बैसला, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अखलेश मेड़तवाल, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चतर, भाजपा युवा नेता सौरभ शर्मा उपस्थित रहे। इस आयोजन में 500 से भी अधिक लोगों का ब्रह्मा भोज रामगंजमंडी केंद्र की ब्रह्मा कुमारियों ने ही बनाया, जिसकी सभी ने सराहना की।
खबरें और भी हैं...