पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Itawah News Rajasthan News Broke Shop Locks And Stole Batteries Worth Rs 225 Lakh

दुकान के ताले तोड़कर 2.25 लाख रुपए की बैट्रियां चुराई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हाईवे पर टायर फटने से ट्रक पलटा

खातौली. कस्बे में एक दुकान के ताले तोड़कर बैट्रियां चुराई गई।

खातौली| कस्बे में यादव कॉलोनी मैन रोड़ से शनिवार देर रात को एक दुकान के ताले तोड़ चोर दुकान में रखी लगभग सवा 2 लाख की बैटरियां चुराकर ले गए।

दुकान मालिक इटावा निवासी शानू पुत्र सिराजुद्दीन ने पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार रात को राेज की तरह दुकान बंद कर घर गया था। सुबह दुकान के पास रहने वाले ने दुकान के ताले टूटने की सूचना दी। मौके पर आकर देखा तो दुकान में रखी 80 बैट्री पुरानी, 5 बैट्री नई और 2 बडे बैट्रे, जिनकी कीमत लगभग सवा 2 लाख रुपए है, चोरी हो चुकी थी। दुकान के बाहर पिकअप के टायरों के निशान थे। अपने स्तर से भी रोड़ पर लगे निजी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे, जिनमें पिकअप अाती व वापस जाती दिख रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुल्तानपुर. स्टेट हाईवे-70 पर उम्मेदपुरा गांव के पास शनिवार को अचानक टायर फटने से एक ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह 9 बजे करीब एक ट्रक सीमेंट लेकर इटावा की ओर जा रहा था। इसी दौरान उम्मेदपुरा गांव के पास अचानक ट्रक का एक टायर फट गया। जिससे ट्रक चालक ने संतुलन खो दिया और ट्रक सड़क से उतरकर खेत में पलट गया। इससे चालक के मामूली चोटें आई।
खबरें और भी हैं...