पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Manpur Machedi News Rajasthan News Bus Driver And Driver Killed In A Truck Parked On The Roadside

सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बस, चालक एवं खलासी की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक्सप्रेस हाईवे पर गुरुवार सवेरे 3 बजे विश्वकर्मा थाना इलाके के ग्राम लक्ष्मीनारायणपुरा पुलिया के पास एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। जिससे बस चालक व खलासी की मौत हो गई। घटना में तीन सवारियों को हल्की चोंटें भी आई है। विश्वकर्मा थाना पुलिस तथा दुर्घटना थाना पश्चिम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को जब्त कर लिया। जबकि ट्रक चालक ट्रक को घटना के बाद लेकर फरार हो गया। हाईवे रूट ऑफिसर मुकेश यादव ने बताया कि हादसा ग्राम लक्ष्मीनारायणपुरा के गोपी ढाबे के पास घटित हुआ। स्लीपर कोच बस नीमच से दिल्ली जा रही थी। बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज गति के साथ जा घुसी। जिससे उसका केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में बस चालक मध्यप्रदेश नीमच निवासी अख्तर हुसैन (40) तथा खलासी महेन्द्र (35) निवासी भीलवाड़ी की जयपुर स्थित कांवटिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बस में सवार यात्री अजय भिंड (30), मोहसिन शेख (28), शंकर नंदू (40) को भी हल्की चोटें आई है। पुलिस ने बताया कि बस नीमच से दिल्ली जा रही थी। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची हाईवे रेस्क्यू टीम तथा पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क मार्ग से क्रेन की मदद से हटवाकर जाम खुलवाया। भीलवाड़ा निवासी मृतक खलासी के भाई विकास सिंह मेड़तिया ने दुर्घटना का मामला विश्वकर्मा पुलिस थाने में दर्ज करवाया है।

झपकी आने से हुआ हादसा

एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक-ले-बाई नहीं होने की वजह से ट्रक चालक रात्रि में वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर देते है। ऐसे में देर रात जब चालकों को नींद सताने लगती है, तो उनको सड़क किनारे खड़ा वाहन भी चलता हुआ नजर आता है। ऐसे में दुर्घटना होने के आसार बढ़ जाते है। लेघों का मानना है कि बस के चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ है।

मानपुरा माचेड़ी. एक्सप्रेस हाइवे पर लक्ष्मीनारायणपुरा पुलिया के पास हादसे में दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन।
खबरें और भी हैं...