- Hindi News
- National
- Pawta News Rajasthan News Calling On The Footsteps Of Father Of The Nation Mahatma Gandhi
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान
कस्बे में गुरुवार को महात्मा गांधी की दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर ब्लॉक स्तर पर प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में पावटा ब्लाक के अधीनस्थ राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों से छात्र-छात्राओं को आमंत्रित कर प्रातः राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से प्रभात फेरी निकाली गई। सात दिवसीय उक्त कार्यक्रम का सीबीईओ मुरलीधर यादव के मुख्य आतिथ्य व राउमावि के प्रधानाचार्य अजय यादव की अध्यक्षता तथा एसीबीईओ सुरेश चंद कसाना के विशिष्ट आतिथ्य में उद्घाटन हुए। सीबीईओ यादव ने बताया कि 19वीं शताब्दी में नमक कर के खिलाफ भारतीयों ने विरोध किया और पूरे उपमहाद्वीप के ब्रिटिश शासनकाल में यह बड़ा मुद्दा बन गया। 1930 के शुरुआत में गांधी ने सदाबहार नमक कर के खिलाफ उच्च प्रदर्शन करने का फैसला लिया, जो अब पश्चिम में भारतीय राज्य गुजरात के माध्यम से शुरू हुआ। उन्होंने अपने आश्रम अहमदाबाद के पास अरब सागर तट पर 12 मार्च को पैदल कई स्वयं सेवकों के साथ यात्रा शुरू की गई थी। संदर्भ व्यक्ति सुरेंद्र कुमार स्वामी, कार्यक्रम प्रभारी ज्ञानेंद्र प्रकाश,अनवर हुसैन सहित कार्यक्रम में अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।
महात्मा गांधी की 150 जयंती वर्ष पर अायोजन
आमेर। महात्मा गांधी की 150 वी जयंती वर्ष पर गुरुवार को ब्लॉक स्तर पर जगह-जगह आयोजन किया गया। प्रभारी प्रतिष्ठा यादव व राजेश शर्मा ने बताया कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के दांडी यात्रा की 150वीं जयंती पर प्रभातफेरी, सर्वधर्म प्रार्थना, सभा ओर कार्यक्रम उद्घाटन का आयोजन किया गया। प्रभातफेरी राजीव गांधी केंद्र से मुख्य बाजार तक निकाली गई। बताया कि सात दिवसीय ब्लॉक स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रम करवाये जाएंगे। विकास अधिकारी ओमकारेश्वर शर्मा, सीबीईओ नारायणलाल यादव, एडवोकेट आशीष शर्मा मौजूद रहे।
दांडी यात्रा वर्षगांठ पर
निकाली प्रभात फेरी
विराटनगर| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष आयोजन शृंखला के तहत दांडी यात्रा वर्षगांठ पर गुरुवार को उपखंड प्रशासन की ओर से कई कार्यक्रम हुए। कस्बे के एक निजी स्कूल से प्रभात फेरी का शुभारंभ हुआ। इसे एसडीएम राजवीरसिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी कस्बे के कई मार्गों से होकर गुजरती हुई पंचायत समिति परिसर पहुंची। वहां सभागार भवन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा में एसडीएम, बीडीओ भागीरथमल मीणा, सीबीईओ रामसिंह मीणा, सीडीपीओ महाराम दोराता ने महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के आदर्शों को जीवन में उतारने की शपथ ली। आरपी बच्छराज लोमोड, फूलचंद मीणा, हरिराम जाट, रामकरण ढिलाण, रेवड़मल चौधरी अादि मौजूद थे। मंच संचालन ललित गुर्जर ने किया। दांडी यात्रा वर्षगांठ पर शुक्रवार को भाविता जीनियर एकेडमी स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इस दौरान गांधी भजन एवं देशभक्ति प्रतियोगिताएं होगी।
छात्राएं हाथों में तख्तियां
लेकर चल रही थी
गठवाड़ी। राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के गुरुवार को दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर प्रभात फेरी निकाली गई। महात्मा गांधी के 150वीं जयन्ती वर्ष के आयोजन की श्रृंखला में कार्यक्रम हुआ। प्रभातफेरी के दौरान छात्राएं हाथों में गांधी जी के संदेश लिखी तख्तियां थामे हुए थी। कस्बे के मुख्य बाजार से गुजर कर छात्राएं वापस विद्यालय पहुंची। इसके बाद विद्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना हुर्इ। प्रधानाध्यापक प्रकाश चन्द्र मीना ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए देश के लिए उनके योगदान के बारे में जानकारी दी। बद्रीनारायण जाट, सुरेश कुमार मीणा, फूलचनद जाट ने भी विचार व्यक्त किए। छात्राओं ने भी गांधी जी के स्वच्छता के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया।
दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम
जमवारामगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर जमवारामगढ़ में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम हुआ। स्कूली बच्चों के साथ अधिकारी कर्मचारियों ने कस्बे में प्रभात फेरी निकाली। पंचायत समिति परिसर में प्रार्थना सभा हुर्इ। पूरे सप्ताह कार्यक्रम हाेंगे। प्रशिक्षु आईएएस कार्यवाहक एसडीएम उत्साह चौधरी, सहायक कलेक्टर विश्वामित्र मीणा, विकास अधिकारी गिर्राज मीणा, तहसीलदार राजेंद्र मीणा, सीबीईओ सागरमल बुनकर व सूरज बुनकर अादि शामिल हुए।
ब्लॉक स्तरीय प्रभात फेरी एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा
कोटपूतली| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दांडी यात्रा की 150वीं जयंती वर्ष पर गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय प्रभात फेरी एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। पंचायत समिति परिसर में आयोजित प्रार्थना सभा में तहसीलदार अनूप सिंह ने कहा कि दांंडी यात्रा एक यात्रा नहीं थी। वह एक युग का प्रारंभ था। गांधीजी ने इस यात्रा के माध्यम से दास्ता को ताेड़ने व दूर करने का प्रयास किया है। हम सभी को गांधीजी के मूल्य व सिद्धांतों को पढ़कर सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। इसके बाद स्कूली बच्चों, पालिका कार्मिकोंने दांडी यात्रा निकाली जिसे पंचायत समिति परिसर सेे रवाना किया। यात्रा को तहसीलदार अनूप सिंह, बीडीओ राजबाला मीणा व सीबीईओ सुभाष चंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के दौरान स्कूली बच्चे व पालिका कार्मिको ने गांधीजी के सिद्धांतों एवं मूल्याें संबंधी नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली शहर के प्रमुख मार्गो से निकली। हंसराज यादव, रामबीर यादव, पालिका एसआई कुलजीत सिंह, पीईओ महेन्द्र कुमार, शेरसिंह, रामौतार नागर, विजय सैनी, मनीष गर्ग, पप्पू यादव आदि उपस्थित थे।
गठवाड़ी| कस्बे में दांडीयात्रा की वर्षगांठ पर प्रभात फेरी निकालती छात्राएं।
अामेर| राजीव गांधी केंद्र से प्रभातफेरी निकालते अधिकारी।
विराटनगर| स्कूल में प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाते हुए एसडीएम राजवीरसिंह यादव।
पावटा| दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर बच्चों को संबोधित करते सीबीईओ।
जमवारामगढ़| पंचायत समिति में प्रार्थना सभा में उपस्थित आईएएस उत्साह चौधरी व अन्य।