- Hindi News
- National
- Itawah News Rajasthan News Causes Of Accidents From Damaged Culvert Of Dhipri Kalisindh River
ढीपरी कालीसिंध नदी की क्षतिग्रस्त पुलिया से दुर्घटनाओं का अंदेशा
इटावा| क्षेत्र में ढ़ीपरी कालीसिंध गांव के पास स्टेट हाईवे-70 पर बनी कालीसिंध नदी की पुलिया जर्जर सड़क और टूटी रेलिंग से हादसे का अंदेशा बना रहता है। यह पुलिया कोटा जिले को मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से जोड़ती है। यहां पर प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। करीब 150 मीटर लंबी व 30 फीट ऊंची इस पुलिया पर दोनों साइड़ों में दीवार के स्थान पर मात्र तीन-तीन फीट के पिल्लर लगे हैं। उनमें से भी कई दुर्घटनाओं में क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जिनकी मरम्मत तक नहीं करवाने से यहां पुलिया पर सुरक्षा के बंदोबस्त तक नहीं हैं।