- Hindi News
- National
- Shahpura News Rajasthan News Celebrated World Kidney Day At Rajneesh Hospital
रजनीश हॉस्पिटल में मनाया वर्ल्ड किडनी डे
शहर के रजनीश हॉस्पिटल में बुधवार को डॉ रजनीश शर्मा के अध्यक्षता में वर्ल्ड किडनी डे
मनाया गया।
इस दौरान चिकित्सालय में गुर्दा रोग के लिए निशुल्क कैंप जागरूकता सभा का भी आयोजन हुआ।सभा को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश गर सा ने किडनी विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शरीर के वेस्ट प्रोडक्ट को बाहर निकालने में फिल्टर करने के लिए भगवान ने प्रत्येक व्यक्ति को दो किड निया दी है। जिनके द्वारा फिल्टर की जाने वाली प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक समझाते हुए बताया कि शरीर में पानी व नमक को संतुलित करने का कार्य किडनी का होता है।यदि इन दोनों तत्वों का असंतुलन होगा तो हमारे शरीर को कई प्रकार की बीमारी होगी। डॉ. रजनीश शर्मा ने वर्ल्ड किडनी डे पर उसकी खराबी के कारण, खानपान की दिनचर्या पर प्रकाश डालते हुए कोरोना वायरस के बारे में बताते हुए स्वच्छता का ध्यान रखने, मुंह पर मास्क की तरह रुमाल बांधने, खांसी होने पर सही समय पर उपचार करने कराने की बात कही।
चिकित्सालय में वर्ल्ड किडनी डे पर सभी गुर्दा रोगियों की कंसलटेशन फीस व जांचे निशुल्क की गई। डॉ. शर्मा ने बताया कि हॉस्पिटल में डायलिसिस करवाने वाले मरीजों को गुर्दा रोग चिकित्सक को फीस नहीं देनी होगी। ब्लड शुगर, यूरिया ,एचआईवी, एचसीवी आदि की जांच निशुल्क की जाएगी। कार्यक्रम में सेवानिवृत वैद्य बाबूलाल शर्मा, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर वैभव शर्मा, सहित नर्सिंग कॉलेज के शिक्षक, मरीज परिजन व चिकित्सालय स्टाफ मौजूद रहा।
शाहपुरा|रजनीश हाॅस्पिटल मे वर्ल्ड किडनी डे पर मौजूद चिकत्सक व अन्य।