- Hindi News
- National
- Modak News Rajasthan News Celebration Celebrated In Khairabad Naula Presented In Honor Of Maula Ali Habib Shah39s Urs Begins In Morad
खैराबाद में मनाया जश्न, मौला अली की शान में पेश की नात, मोड़क में हबीब शाह का उर्स शुरू
मोड़क स्टेशन कस्बे में स्थित दरगाह हबीबिया पर हबीब शाह का दो दिवसीय उर्स की शुरुआत बुधवार को चादर पेश करने के साथ हुआ। जायरीनों ने बाबा की दरगाह पर पहले दिन चादर पेश की। चादर का जुलूस बड़ी ही धूमधाम के साथ निकाला गया। उर्स में पहले दिन काफी दुकानें लग गई हैं।
वहीं जायरीनों के आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। गुरुवार को उर्स का समापन होगा। उर्स में मुंबई से कव्वाल जुनैद सुल्तानी अपना कलाम पेश करेंगे। चादर पेश करने के साथ ही उर्स की शुरुआत हो चुकी है।
खैराबाद. कस्बे मे मौला अली शेरे खुदा की यौमे पैदाइश का जश्न मनाया गया। मेहफूज अली ने बताया कि मिठ्ठे महावली सरकार की दरगाह में मौला अली की यौमे पैदाइश के मौके पर लंगर एवं नात का प्रोग्राम रखा गया। जिसमें मगरीब की नमाज के बाद मासूम बच्चों का लंगर रखा गया था। इशा की नमाज के बाद तकरीर एवं नात का प्रोग्राम रखा गया। जिसमें मुफ्ती कारी मेराज आलम अशर्फी क़लंदरी ने तकरीर पेश की। साथ ही हाफिजो कारी फहीम रजा साहब ने तकरीर पेश की। नात खा हजरात मजहर अली, इमरान अली, मोइनुद्दीन कादरी इरफान अली ने मौला अली की शान मे नात पेश की। प्रोग्राम मे खुसुसी मेहमान शहर काजी वसीम अख्तर, सरफराज हाशमी , मारूफ अली एडवोकेट, महमूद अली एडवोकेट, आबिद भाई, अंजुमन सदर शाकिर भाई क़ुरैशी मौजूद रहे।
मोड़क . उर्स के मौके पर रात के समय इस तरह हुए धार्मिक आयोजन।
मोड़क स्टेशन. पहले दिन चादर का जुलूस।
खैराबाद . जलसे में शामिल होने आए उलेमा।