- Hindi News
- National
- R.mandi News Rajasthan News Central Government Giving Subsidy On Jan Aushadhi Center Will Get 20 Percent Profit On Print Price
जनऔषधि केंद्र पर केंद्र सरकार दे रही अनुदान प्रिंट कीमत पर 20 फीसदी तक मिलेगा मुनाफा
अगर आप स्वरोजगार की तलाश में हैं तो आपके लिए मोदी सरकार की एक योजना काम आ सकती है। प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत आप अपनी दवा की दुकान खोल सकते हैं। खास बात यह है कि दवा दुकान खोलने पर आपको 2.5 लाख रुपए तक अनुदान मिल सकता है। इसके अलावा दवा की प्रिंट कीमत पर 20 फीसदी तक आप मुनाफा कमा सकते हैं। अभी तक देश के 700 जिलों में 6200 जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। जन औषधि केंद्र का मकसद रियायती दरों पर गरीब और वंचित लोगों को बेहतर दवाएं उपलब्ध कराने की है।
विभागीय सूत्रों ने बताया कि कोई भी व्यक्ति या कारोबारी, अस्पताल, गैर सरकारी संगठन, फार्मासिस्ट, डॉक्टर, और मेडिकल प्रैक्टिशनर आवेदन कर सकता है। इस योजना के तहत अनुसूचिता जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग आवेदकों को औषधि केंद्र खोलने के लिए 50 हजार रुपये अग्रिम दी जाती है।
जानें: जनऔषिध केंद्र से आपको क्या होगा फायदा
प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत केंद्र सरकार जेनरिक दवाओं पर छूट देती है। दवा के प्रिंट के कीमत पर आपको 20 फीसदी तक मुनाफा हो सकता है। एक अलावा दो लाख रुपए एकमुश्त वित्तीय मदद भी दी जाएगी। 12 महीने की ब्रिकी पर 10 फीसदी इंसेटिव देने का प्रावधान भी है, हालांकि यह राशि 10 हजार तक होगी। उत्तर-पूर्वी राज्य, नक्सल प्रभावित इलाके, आदिवासी क्षेत्रों में 15 फीसदी इंसेंटिव या अधिकतम 15 हजार रुपए राशि दी जाएगी।