- Hindi News
- National
- Chaksu News Rajasthan News Chaksu Mla Solanki Meets Cm For Special Package To Hail Affected Farmers
ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों को विशेष पैकेज के लिए सीएम से मिले चाकसू विधायक सोलंकी
विधानसभा चाकसू क्षेत्र के कोटखावदा एवं चाकसू पंचायत समिति क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि से हुए नुकसान के मुआवजे के लिए विधायक वेदप्रकाश सोलंकी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले तथा किसानों को विशेष पैकेज देने की मांग की। सोलंकी ने बताया कि कई गांव में ओलावृष्टि से फसलें पूरी तरह चौपट हो गई है। खरीफ की फसल भी बाढ़ के कारण गल गई थी। इससे किसान पूरी तरह बर्बाद हो गया। किसानों की केसीसी रिकवरी स्थगित करने, किसानों के सहकारी समितियों के फसली ऋणों को माफ करने, केन्द्र एवं राज्य आपदा मोचन निधि को पत्र लिखकर किसानों को अतिरिक्त सहायता उपलब्ध करवाने तथा विशेष पैकेज कीकी मांग की।