पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kotputali News Rajasthan News Chaurai To Chowki Gordhanpura Dilapidated Road Villagers Started Pledge To Build It

चौलाई से चौकी गोरधनपुरा जर्जर सड़क, इसे बनवाने के लिए ग्रामीणाें ने शपथ लेकर शुरू किया धरना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले कई सालों से उबड़ खाबड़ हो चुकी चौलाई से चौकी गोरधनपुरा सड़क बनवाने को लेकर सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाए जाने से खफा ग्रामीणों ने समाजसेवी कैलाश मीणा की अध्यक्षता में गुरुवार से सड़क के समीप अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।

धरने का नेतृत्व कर रहे राधेश्याम यादव ने बताया कि कांसली, हीरोड़ा, मोहनपुरा, जोधपुरा, कूजोता, गोरधनपुरा, पवाना अहीर, बिरला सीमेंट प्लांट अादि ढाणियों को जोड़ने वाली यह सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क की बदहाल स्थिति इस कदर खराब है कि इस राेड पर सफर करना भी किसी जोखिम से कम नहीं है। इससे पहले भी प्रशासन को ज्ञापन देकर इसे बनवाने की मांग कर चुके हैं। जब प्रशासन ने हमारी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया तो आखिर हमें धरना देने पर मजबूर होना पड़ा।

भास्कर की खबरों काे फ्लैक्स बोर्ड पर लगाया

दैनिक भास्कर ने इस जर्जर सड़क की बदतर स्थिति को प्रमुखता से प्रकाशित कर इस समस्या को राज्य सरकार के संज्ञान में लाने का प्रयास किया। इसकी धरना स्थल पर उपस्थित लोगों ने सराहना की। धरनार्थियों ने भास्कर की इस संबंध में छपी खबरों को भी फ्लैक्स बोर्ड पर डिस्प्ले कर धरना स्थल पर लगाया है।

सड़क बचाओ संघर्ष समिति गठित

सर्वसम्मति से चौलाई -गोरधनपुरा सड़क बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया।

इसमें राधेश्याम शुक्लाबास संयोजक, कैलाश मीना अध्यक्ष, बाबूलाल यादव उपाध्यक्ष, मुकेश यादव कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए। जिला पार्षद परवीन्द्र आर्य, धर्म पाल जांगिड, नरेश जोशी, प्रहलाद ज्योतिषी, बनवारीलाल शास्त्री, बंशीधर कम्पाउंडर, महेश यादव, धर्मपाल यादव, बनवारीलाल, कैलाश यादव, विक्रम सदस्य बनाए गए। धरना पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन धर्मसिंह यादव को धरनार्थियों ने ज्ञापन सौंपा। पूर्व सरपंच महेश यादव ने कहा कि जनहित के मुद्दों में हम को मिलकर सघंर्ष करना होगा।

कोटपूतली|सड़क निर्माण की मांग के लिए चौकी गोरधनपुरा सड़क पर ग्रामीणों ने शपथ लेकर धरना शुरू किया।
खबरें और भी हैं...