पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rawatbhata News Rajasthan News Chief Warden Discusses Plans To Bring Cheetah From Africa In Rawatbhata

रावतभाटा में अफ्रीका से चीता लाने की योजना, चीफ वार्डन ने की चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के एकलिंगपुरा से लेकर गांधीसागर तक का जंगल सूना है। यहां घना जंगल नहीं है। यह क्षेत्र चीते के लिए सबसे उपयुक्त है या नहीं यह देखने के लिए प्रदेश के चीफ वार्डन अरिंदम तोमर ने रावतभाटा का दौरा किया। चीते को अफ्रीका से लाया जाना है। पूर्व मंत्री और विधायक भरतसिंह ने इस क्षेत्र को सबसे उपयुक्त बताया था।

वन अधिकारियों ने बताया कि 12 साल पहले वन विशेषज्ञों ने दौरा कर चीता पाइंट के लिए उपयुक्त माना था। चीफ वार्डन ने वन अधिकारियों से इस बारे में पूरी रिपोर्ट मांगी है। अगले कुछ दिनों में यह रिपोर्ट जाएगी, उसके बाद यह तय होगा कि रावतभाटा में चीता छोड़ा जा सकता है या नहीं।

उदबिलाव के संरक्षण पर जोर:

राणा प्रताप सागर बांध, जवाहरसागर बांध में मौजूद उदबिलाव (ओटर्स) का वन विभाग सर्वे करेगा। राजस्थान के फॉरेस्ट चीफ वार्डन अरिंदम तोमर ने रावतभाटा का दौरा कर वन अधिकारियों को यह निर्देश दिए कि उदबिलाव के संरक्षण पर ध्यान दें। इनके सुरक्षित स्थानों को चिन्हित करें। इनकी संख्या कैसे बढ़ेगी, इसको लेकर भी उन्होंने वनविभाग को तैयारी करने के लिए कहा। उदबिलाव का प्रजनन बढ़े, इसके लिए इनके चिन्हित स्थानों पर सुलभता से भोजन मिले, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। सीसीएफ आनंद मोहन, कोटा डीएफओ बीजू जाॅय, वन अधिकारी दिनेश नाथ मौजूद थे। वनकर्मी प्रेमकंवर ने भी उदबिलाव का क्षेत्र में भ्रमण का प्रस्तुतिकरण दिया।

खबरें और भी हैं...