- Hindi News
- National
- Rawatbhata News Rajasthan News Cisf Soldiers And Family Members Perform Holika Dahan
सीआईएसएफ जवानों और परिवार के सदस्यों ने किया होलिका दहन
रावतभाटा। सीआईएसएफ सेंटाब कॉलोनी में होली का दहन किया गया। इस अवसर पर बल के सदस्यों और उनके परिवार के सदस्यों ने मिलजुल कर हाेली दहन से पूर्व पूजाअर्चना की।
कार्यक्रम में उपकमांडेंट उमेश दुबे, असिस्टेंट कमांडेंट जीएल यादव, निरीक्षक बांकेराम, संजीवकुमार, हरीशकुमार, मनोजकुमार, संजय गलवा सहित बल के जवान सपरिवार मौजूद थे। वहीं, रावतभाटा में पुलिस कर्मचारियों, अधिकारियों ने बुधवार को जमकर होली खेली। रावतभाटा, भैंसरोडगढ़, जावदा तीनों ही थाना क्षेत्र में होली खेली गई। रावतभाटा थाने के कर्मचारी एसडीएम निवास पहुंचे। जहां एसडीएम रामसुख गुर्जर को होली की शुभकामनाएं दी।इस मौके पर एसडीएम ने मिठाई खिलाकर सभी को होली की शुभकामनाएं दी। डीएसपी अशोक कुमार के आवास पर भी पुलिसकर्मी पहुंचे। जहां पर होली का लुत्फ लिया। दिनभर थाने में भी होली का माहौल रहा।
रावतभाटा। जवानों ने मनाई होली, अधिकारियों के साथ नृत्य किया।